फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Single window system will be created for permission of mountaineering and trekking in Uttarakhand

Uttarakhand: पर्वतारोहण व ट्रेकिंग की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनेगा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Fri, 02 May 2025 11:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 May 2025 11:18 PM IST
सार

सभी गतिविधियों को निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके इसके लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए और इसे योजनाओं के कैलेंडर के अनुसार संचालित किया जाए।

विज्ञापन
Single window system will be created for permission of mountaineering and trekking in Uttarakhand
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश सरकार राज्य में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार करेगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वन विभाग को ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया जाए, ताकि देश-विदेश से सभी प्रकार की अनुमतियां एक बार आवेदन से प्राप्त हो सकें। वह शुक्रवार को सचिवालय में ईको टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी गतिविधियों को निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके इसके लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए और इसे योजनाओं के कैलेंडर के अनुसार संचालित किया जाए।
विज्ञापन


प्रकृति से बिना छेड़छाड़ किए छोटे-छोटे प्रयासों से पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि फॉरेस्ट वॉकिंग, नेचर ट्रेल जैसी गतिविधियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने वन विभाग को कैंपिंग साइट्स भी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात, इतना बढ़ा महंगाई भत्ता, सीएम ने दी मंजूरी

मुख्य सचिव ने पर्यटकों की संख्या एवं राजस्व के लक्ष्यों को बड़ा रखने के निर्देश दिए। कहा कि आने वाले समय में योजनाएं लक्ष्यों के अनुरूप बनाई जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अलग-अलग प्रभागों में अलग-अलग संचालित हो रही पर्यटन गतिविधियों अथवा योजनाओं के लिए अलग-अलग वेबसाइट्स के बजाय एक एकीकृत वेबसाइट तैयार की जाए ताकि पर्यटकों को एक ही जगह पर सभी सभी पर्यटन गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी मिल सके। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (वन पंचायत) बीपी गुप्ता एवं प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्र, मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed