{"_id":"6ef9f12caf27b2a23c9b6c4578341df4","slug":"silver-ceremony-style-expo","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां हो रहा मुंबई और पाकिस्तान का 'मिलन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां हो रहा मुंबई और पाकिस्तान का 'मिलन'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 09 Mar 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्थित मधुबन होटल में दो दिवसीय सिल्वर सेरेमनी स्टाइल एक्सपो की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
लोगों को खूब भा रहा कराची वर्क
जहां शहरवासियों को एक ही जगह पर पाकिस्तान, मुंबई, दिल्ली के कई आइटम उपलब्ध होंगे। शनिवार से शुरू हुए एक्सपो में बांबे की स्ट्रेट-फिट तथा जम्मू का कराची वर्क लोगों को खूब भा रहा है।
इसके अलावा दिल्ली-नोएडा से आए आकर्षक पर्स महिलाओं की खास पसंद बने हुए हैं। बांबे से आए साहिल ने बताया कि पहली बार दून आए हैं, अच्छा रिस्पांस रहा तो आगे भी यह रिश्ता बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्ट्रेट फीट सूट और हैवी दुपट्टा इन दिनों चलन में है। जम्मू के स्टाल पर कराची वर्क के साड़ी, सूट, पाकिस्तानी कलेक्शन वर्क लगाए गए हैं।
विज्ञापन
आयोजक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस तरह का एक्सपो पहली बार ही दून में लगाया गया है।
बच्चों का सामान उन्हीं के भरोसे
एक्सपो में लगा एक स्टाल लोगों को अपनी तरफ खुद ही आकर्षित कर रहा है। वजह यहां रखा बच्चों का सामान और दो बहनों ने संभाल रखा है।
नोएडा के इस स्टाल में बच्चों के लिए छोटे और कलरफुल एपरन, पर्स, फाइल फोल्डर, पासपोर्ट, ड्राइंग बॉक्स, बाल बैग समेत अन्य चीजों लगाई गई हैं।
इस स्टाल को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली प्रतिची और प्रणिती संभाल रही है। दोनों को हर आइटम के रेट पता हैं।
जैसे ही कोई स्टाल की ओर से आता तो दोनों उत्साह से हर चीज के बारे में बताती और पूरी जानकारी देकर ही दम लेती हैं। उनकी मां ऋचा ने बताया कि वह भी साथ हैं लेकिन वह दूसरा स्टाल देख रही हैं।