फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Silkyara Tunnel journey to Barkot will be completed in 15 minutes Gangotri and Yamunotri distance reduced

Silkyara Tunnel: बड़कोट का सफर महज 15 मिनट में होगा पूरा, गंगोत्री-यमुनोत्री के बीच की दूरी 26 किमी होगी कम

Thu, 17 Apr 2025 04:30 AM IST
अलका त्यागी सूर्यप्रकाश नौटियाल, उत्तरकाशी
सूर्यप्रकाश नौटियाल, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Apr 2025 04:30 AM IST
सार

सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग का निर्माण 1384 करोड़ की लागत से वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। सुरंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था, लेकिन नवंबर 2023 में हुए हादसे के बाद काम रुक गया था।

विज्ञापन
Silkyara Tunnel journey to Barkot will be completed in 15 minutes  Gangotri and Yamunotri distance reduced
सिलक्यारा सुरंग में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आरपार हो चुकी है, लेकिन इसका निर्माण पूरा होने में करीब डेढ़ वर्ष का समय लग सकता है। सुरंग का काम पूरा होने के बाद यह मार्ग गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की करीब 26 किमी की दूरी को कम कर देगा। वहीं सिलक्यारा से बड़कोट तक के जिस सफर में वाया राड़ी टॉप अभी डेढ़ घंटा लगता है वह महज 15 मिनट में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग का निर्माण 1384 करोड़ की लागत से वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। सुरंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था, लेकिन नवंबर 2023 में हुए हादसे के बाद काम रुक गया था। हादसे के बाद सुरंग के अंदर आए मलबे को वर्ष 2024 के मध्य में हटाया जा सका और फिर तेजी से काम शुरू हुआ। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि इस सुरंग को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन


फिर चर्चा में सिलक्यारा सुरंग: 17 दिन तक फंसे थे 41 मजदूर, अब हुई आरपार, बना बाबा बौखनाग का मंदिर, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन



करीब डेढ़ वर्ष में इस कार्य को पूरा करवाकर इस सुरंग से आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी। इसके बाद चारधाम यात्रा और बर्फबारी के दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि राड़ी में सड़क संकरी होने के कारण चारधाम यात्रियों को कई घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। वहीं बर्फबारी के दौरान रास्ता कई दिनों तक बंद हो जाता है।

एनआईडीसीएल के एमडी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि सुरंग के निर्माण बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की 26 किमी की दूरी कम हो जाएगी। ब्रेक-थ्रू के दाैरान एनएचआईडीसीएल के एमडी डॉ. कृष्ण कुमार, सीईओ अमरेंद्र कुमार सिंह, जीएस मो.शादाब, डीएम डॉ. मेहरबान सिंह मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed