{"_id":"6a6322c3c5f4e8a05c09ff1e","slug":"sikkim-tunnel-landslide-young-engineer-from-uttarakhand-praveen-negi-dies-in-accident-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम सुरंग लैंडस्लाइड: हादसे में उत्तराखंड के युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्किम सुरंग लैंडस्लाइड: हादसे में उत्तराखंड के युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, परिवार में मातम
Fri, 24 Jul 2026 02:04 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:04 PM IST
सार
Chamoli News: पीपलकोटी क्षेत्र के गुनियाला गांव के युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिक्किम में एनएचपीसी टनल हादसे में उत्तराखंड के एक इंजीनियर की भी जान चली गई। परियोजना में कार्यरत पीपलकोटी क्षेत्र के गुनियाला गांव के युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
सरल, मिलनसार और कर्मठ स्वभाव के धनी प्रवीन नेगी ने इंजीनियरिंग के बाद एचसीसी की मायापुर-पीपलकोटी परियोजना से करियर की शुरुआत की और विभिन्न रेलवे व निर्माण परियोजनाओं में योगदान दिया।
विज्ञापन
CHAMOLI: ज्योतिर्मठ भू-धंसाव को लेकर बड़ा फैसला, प्रभावित पुराने घरों का सर्वे शुरू, इसके बाद तय होगा मुआवजा
विज्ञापन
हाल ही में वे सिक्किम में एनएचपीसी की टनल परियोजना में कार्यरत थे, जहां हादसे में उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख है।