{"_id":"5cd6732bbdec22076100b132","slug":"sikh-society-and-bjp-protest-against-sam-pitroda-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैम पित्रोदा के बयान से सिख समाज और भाजपा उखड़ी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैम पित्रोदा के बयान से सिख समाज और भाजपा उखड़ी, किया प्रदर्शन
Sat, 11 May 2019 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 11 May 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
भड़के सिख समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के सिख समाज और प्रदेश भाजपा पार्टी ने राहुल गांधी के राजनीतिक गुरू सैम पित्रोदा के 1984 के सिख विरोधी दंगों पर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की है। इस कम्र में सिख समाज ने आज देहरादून के दर्शनलाल चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं प्रदेश भाजपा ने भी विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि सैम पित्रोदा का 1984 के दंगों के बारे में दिया गया बयान निंदनीय है । इससे साफ है कि कांग्रेस सिख विरोधी दंगों के लिए जिम्मेदार ही नहीं थी बल्कि उसे दंगों में हजारों लोगों के मारे जाने को लेकर कोई पछतावा नहीं है। पित्रोदा का बयान सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा कि दंगों को लेकर उस समय प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बयान व कांग्रेस नेताओं की भूमिका जगजाहिर है।
विज्ञापन
https://www.youtube.com/watch?v=smq1VhBkEos
विज्ञापन
कांग्रेस ने दोषियों को बचाने की भी पूरी कोशिश की और एक आरोपी को तो मुख्यमंत्री भी बना दिया। अब भाजपा शासन में कुछ दोषियों को सजा हुई है। सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस की मानसिकता व सोच का परिचायक है।