{"_id":"5b14a44a4f1c1b6a4d8b49ad","slug":"sikh-si-gagandeep-singh-saved-muslim-man-from-mob-is-sad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: गर्जिया मंदिर में मुस्लिम युवक को भीड़ से बचाने वाले SI आए सामने, बताया अफवाह का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: गर्जिया मंदिर में मुस्लिम युवक को भीड़ से बचाने वाले SI आए सामने, बताया अफवाह का सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Tue, 05 Jun 2018 06:54 AM IST
विज्ञापन
gagandeep
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्जिया मंदिर के बाहर मुस्लिम युवक को भीड़ से बचाने के बाद चर्चा में आए रामनगर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर गगनदीप ने छुट्टी के बाद ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन
वह चार दिन की छुट्टी पर चले गए थे। बखेड़े के तुरंत बाद उनकी छुट्टी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं।
कोतवाली में रात्रि अधिकारी का जिम्मा संभाल रहे गगनदीप ने अमर उजाला को बताया कि गर्जिया मंदिर प्रकरण के बाद छुट्टी पर जाना और लोगों का अफवाहें उड़ाना गलत है।
विज्ञापन
अमेरिका से आई बहन और परिजनों से मिलने अपने घर जसपुर गए थे
gagandeep
उन्होंने कहा कि उनका चार दिन का अवकाश पहले से स्वीकृत था। वह अमेरिका से आई बहन और परिजनों से मिलने अपने घर जसपुर गए थे।
उन्हें धमकी मिलना, जबरन छुट्टी पर भेजने की बात भी अफवाह है। उन्होंने कहा कि गर्जिया मंदिर के पास जो हुआ उसे निपटाना उनका कर्तव्य था।
उन्होंने अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया है। यदि उनकी जगह दूसरा कोई होता तो वह भी यही करता। गगनदीप ने यह भी कहा कि वह अफवाहों से आहत हैं।

उत्तराखंड के रामनगर में गर्जिया देवी मंदिर के पास प्रेमी जोड़े को पकड़कर पीटने वाले लोगों से सिख सब-इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह भिड़ गए। उन्होंने मुस्लिम युवक को भीड़ से बचाकर बहादुरी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर मिसाल कायम की।
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी नैनीताल ने एसआइ को 2500 रुपये इनाम एवं आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने पुलिस इंस्पेक्टर गगनदीप की खूब तारीफ की।
बता दें कि मामला 22 मई का है। जानकारी के मुताबिक लड़की हिंदू और लड़का मुस्लिम था। इसके चलते हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और गालीगलौच करते हुए मारपीट पर उतारू थे।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं की भीड़ से मुस्लिम युवक को छुड़ाया
gagandeep
इसी बीच मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात रामनगर कोतवाली के एसआइ गगनदीप ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं की भीड़ से मुस्लिम युवक को छुड़ाया।
गगनदीप को इसके लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाते हुए वह अपने सहकर्मियों के साथ मुस्लिम युवक व युवती को थाने ले गए।
जहां युवती को उसके परिजनों को सौंपा गया और दोनों आरोपित काशीपुर कटोराताल निवासी मो. आजम व टांडा उज्जैन काशीपुर निवासी इरफान उर्फ बबलू के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान की कार्रवाई की गई।