{"_id":"5ebff7c0a4c8924bbc7b75e6","slug":"sidcul-worker-death-in-suspicious-circumstance-sample-sent-for-corona-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर : पिथौरागढ़ निवासी सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोरोना जांच को सैंपल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर : पिथौरागढ़ निवासी सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोरोना जांच को सैंपल भेजा
Sat, 16 May 2020 07:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 May 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोरोना के खतरे को देखते हुए एहतियातन मृतक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम कुकरोली पिथौरागढ़ निवासी गोविंद सिंह सामंत (23) पुत्र खुशमान सिंह ट्रांजिट कैंप के सिडकुल ढाल में किराये के कमरे में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को उसके पेट में अचानक तेज दर्द हो गया। दर्द असहनीय होने पर गोविंद का दोस्त उसे जिला अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराने के बाद दोस्त उसे कमरे में ले आया। शनिवार सुबह जब दोस्त गोविंद के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी के अंदेशे से उसने इसकी सूचना ट्रांजिट कैंप पुलिस को दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विद्यादत जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। कमरे में गोविंद मरा पड़ा था। थानाध्यक्ष जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।