फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   si written examination.

पांच अप्रैल को ही होगी एसआई भर्ती परीक्षा

Fri, 03 Apr 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Apr 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
si written examination.

एक दिन दो परीक्षाओं पर चौतरफा विरोध के बावजूद पंतनगर विश्वविद्यालय ने एसआई भर्ती परीक्षा की तारीख बदलने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


इसका आयोजन प्रवक्ता परीक्षा के साथ पांच अप्रैल को ही होगा। प्रदेशभर में 34 परीक्षा केंद्रों पर 18696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा का आयोजन कर रहे पंतनगर विवि के परीक्षा समन्वयक डॉ. नरेंद्र सिंह जादों ने बताया कि उन्होंने पहले ही परीक्षा की तिथि घोषित कर दी थी।

लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता परीक्षा और एसआई परीक्षा की योग्यताएं अलग-अलग हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को नुकसान की बात समझ से बाहर है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


देहरादून में आठ, हरिद्वार में चार, ऋषिकेश में दो, श्रीनगर में तीन, पिथौरागढ़ में तीन, अल्मोड़ा में तीन, रुद्रपुर में तीन, पंतनगर में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। किसी भी अभ्यर्थी को पांच अप्रैल को डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed