फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shyamlal Guruji murder case: Reward of Rs 25-25 thousand announced on the murdered couple

श्यामलाल गुरुजी हत्याकांड : हत्यारोपी दंपती पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shyamlal Guruji murder case: Reward of Rs 25-25 thousand announced on the murdered couple
Iदो फरवरी को घर बुलाकर की थी पूर्व प्रधानाचार्य श्यामलाल गुरुजी की हत्या
विज्ञापन

I
Iशव को नहर में फेंकने के आरोप में पुलिस दो लोगों को कर चुकी है गिरफ्तारI
Iसेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्यामलाल गुरुजी के हत्यारोपी दंपती पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की तलाश में अब तक पुलिस कई राज्यों में दबिश दे चुकी है, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका है।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत दो फरवरी को चंद्रबनी क्षेत्र की रहने वाली निधि राठौर ने अपने पिता श्यामलाल गुरुजी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उस दिन गुरुजी किशननगर चौक की ओर गए थे। उन्होंने एक गीता नाम की महिला से बार-बार बात की थी। पुलिस ने लोकेशन पता कराई तो गीता, उसके पति हिमांशु चौधरी और श्यामलाल गुरुजी के मोबाइल की लोकेशन किशननगर एक्सटेंशन सिरमौर मार्ग पर थी।
विज्ञापन

I
Iयहां पर गीता का मकान है। पुलिस मकान में पहुंची तो वहां पर गीता और उसका पति हिमांशु नहीं था। इस पर गीता के मायके देवबंद में संपर्क किया गया। वहां उसके भाई अजय कुमार से बात हुई तो उसने सारे राज से पर्दा उठा दिया। उसने पुलिस को बताया था कि गीता ने एक व्यक्ति की हत्या करने की जानकारी दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए अजय कुमार को कहा गया था। अजय कुमार ने अपने जीजा धनराज चावला को फोन कर अपने पास बुलाया और चार फरवरी को देहरादून पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iयहां उसने गीता के मकान से श्यामलाल गुरुजी के शव को कार की डिक्की में डाला और उसे देवबंद के पास नहर में बहा दिया। पुलिस श्यामलाल गुरुजी के शव की तलाश कर रही थी कि इसी बीच सहारनपुर पुलिस ने एक शव बरामद होने की सूचना दी। यह शव दो टुकड़ों में था, जिसकी पहचान श्यामलाल गुरुजी की बहन ने उनके हाथ में बंधी रखी से की। गीता और हिमांशु चौधरी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका है। ऐसे में दोनों के ऊपर अब 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed