फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Showers donated 172 units of blood on Muharram

मुहर्रम पर शोगवारों ने किया 172 यूनिट रक्तदान

Wed, 11 Sep 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Showers donated 172 units of blood on Muharram
अंबाड़ी में रक्तदान करते शोगवार। - फोटो : VIKAS NAGAR
यौमे आशूरा(दस मुहर्रम) पर अंबाड़ी में मंगलवार को शिया समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन की याद में रक्तदान किया। अंजुमन-ए-हैदरी कमेटी और बल्ती यूथ फेडरेशन की ओर से आयोजित शिविर में 172 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

हुसैन की याद में खून न बहाकर इंसानियत की खातिर रक्तदान करने की अंजुमन की यह सात साल से चली आ रही है। इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में अंजुमन-ए-हैदरी कमेटी और बल्ती यूथ फेडरेशन अंबाड़ी की ओर से आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें शिया समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कमेटी का मानना है कि मुहर्रम के दिन मातम के खून को को जाया करने के बजाय रक्तदान करना चाहिए। इंसानियत के लिए इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। शिविर की शुरूआत मौलाना सैयद कमाल हसन रिजवी ने रकतदान कर की। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना नेक काम है। इस अवसर पर अंबाड़ी की निवर्तमान प्रधान बाला देवी, अनिल कुमार, बबलू, योगेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed