फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shortage of water in dehradun.

आज भर लें, 19 जुलाई को नहीं मिलेगा पानी

Thu, 18 Jun 2015 12:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Jun 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
shortage of water in dehradun.

दून के राजपुर और अधोईवाला क्षेत्र के उपभोक्ता आज पानी भरकर रख लें, शुक्रवार को क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होगी।

विज्ञापन


दरअसल यहां जल संस्थान की ओर से पानी की पाइप लाइन बदलने का काम किया जाएगा। पाइप लाइन में कैल्शियम जमने की वजह से यह लाइन बदली जा रही है। गलोगी पेयजल योजना से राजपुर, आर्यनगर, चंद्रलोक बस्ती, साकेत कॉलोनी, चिड़ोवाली, कंडोली, आमवाला, अनारवाला, मालसी, सिनौला, जोहड़ी और अधोईवाला क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी को पानी दिया जाता है।

योजना में ट्रीटमेंट प्लांट नहीं होने की वजह से कैल्शियम की अधिकता है। जिसके चलते यहां पानी की लाइन में कैल्शियम जम गया है और पानी की मात्रा 12 एमएलडी से घटकर कम हो गई है। अब विभाग की ओर से यहां लाइन बदलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को लाइन बदलने के काम के चलते पानी बंद रहेगा। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील है कि पहले ही पानी का पर्याप्त भंडारण करके रख लें, ताकि उन्हें पेयजल किल्लत का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्ची दिखाओ, टैंकर ले जाओ

मंगलवार को राजपुर रोड निवासी मोहिता परेशान होकर दिलाराम स्थित वाटर वर्क्स कार्यालय पहुंचीं। विभाग की हेल्पलाइन में पहुंचकर बोलीं मेरी पानी की पर्ची खो गई है तो क्या मुझे दूसरी मिलेगी। मोहिता को हेल्पलाइन वालों ने सहायक अभियंता (एई) के पास भेज दिया। एई ने दूसरी पर्ची बनाई और मोहिता लेकर चलती बनीं।

दरअसल इन दिनों पानी के टैंकरों के लिए विभाग की ओर से पर्ची सिस्टम शुरू किया गया है। परेशान लोग जब तुरंत पानी चाहते हैं तो विभाग के जेई, एई उन्हें एक पर्ची दे देते हैं। उस पर्ची को फिलिंग स्टेशन पर जाकर टैंकर वालों को देना होता है। पर्ची में जिस टैंकर वाले का नाम, नंबर आदि लिखा होता है, वह उपभोक्ता के साथ पानी लेकर चल पड़ता है।


सहायक अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि जो लोग अधिक परेशान होकर विभाग आते हैं उन्हें तुरंत राहत देने के लिए ऐसा किया जा रहा है। यह सिर्फ गर्मियों में ही होगा। बताया फोन करने पर भी टैंकर भेजे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed