{"_id":"f4cd135845ca01f3840d7669d829dde0","slug":"shortage-of-lpg-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस के लिए करें महीने भर इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस के लिए करें महीने भर इंतजार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 12 Mar 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्लाई के बावजूद देहरादून में एजेंसियां गैस की किल्लत बता रही हैं। उपभोक्ताओं को बुकिंग के एक-एक महीने बाद भी गैस नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
होम डिलीवरी भी नहीं
वहीं कई जगह एजेंसियों से शिकायत के बावजूद होम डिलीवरी भी नहीं कराई जा रही है। अधिकारी गैस की आपूर्ति का दावा कर रहे हैं, लेकिन अब गैस के कम होने पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
गैस की अधिक खपत होने बहाना बनाकर एजेंसियां अब उपभोक्ताओं को परेशान कर रही हैं। आईओसी की कई एजेंसियों पर लोगों को सुबह से ही लाइन में लगकर गैस नहीं मिल पा रही। बुकिंग के बावजूद गैस डिलीवरी करने से कुछ एजेंसियां बच रही हैं।
विज्ञापन
आश्वासन देकर चला जाता है कर्मचारी
ताजा मामला फ्रेंड्स कालोनी निवासी कुशल नारायण शर्मा का है। 72 वर्षीय कुशल नारायण ने बीते माह 17 फरवरी को शिवा गैस एजेंसी में गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक उनको गैस नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लोग सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन अधिक उम्र के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते। इस बारे में कई बार एजेंसी में कहा गया, लेकिन हर बार एक कर्मचारी पर्ची काटकर आश्वासन देकर चला जाता है।
कुछ ऐसा ही हाल बीपीसी की अमरदीप गैस एजेंसी का भी है जहां नीरज मलिक ने 18 फरवरी को गैस बुक कराई थी, लेकिन अभी तक गैस की डिलीवरी नहीं हुई।
दोनों कंपनियों के अधिकारी गैस की किल्लत से इनकार कर रहे हैं। उनकी मानें तो प्लांट से आपूर्ति लगातार आ रही है।