इन क्षेत्रों में चार दिन से प्यासे हैं लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा गुप्ता
डीएल रोड, देहरादून
देहरादून के अलग-अलग इलाकों में पिछले चार दिनों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है।
इसकी वजह कहीं पाइप लाइन लीकेज बताई जा रही है तो कहीं ट्यूबवेल में खराबी। लोग लगातार विभाग में दस्तक दे रहे हैं लेकिन उन्हें पानी अब तक नहीं मिल पाया। इन इलाकों में लोग दूर-दराज से या टैंकर के जरिए पानी का बंदोबस्त कर रहे हैं।
क्षेत्र में ट्यूबवेल खराब
डीएल रोड, आर्यनगर क्षेत्र में ट्यूबवेल खराबी के चलते चार दिनों से पानी नहीं है। लोग परेशान हैं लेकिन समस्या का हल नहीं निकल रहा है। क्षेत्रीय पार्षद सरोज पंवार ने बताया कि सुबह जैसे ही क्षेत्र में निकलती हूं तो लोग पानी मांगने लगते हैं।
जल संस्थान फोन करती हूं लेकिन विभाग पर किसी बात का कोई असर नहीं होता। अधिकारियों का कहना है कि आर्यनगर चौक पर लगा ट्यूबवेल खराब हो गया है। सवाल यह है कि जब वे दिक्कत जानते हैं तो फिर समाधान क्यों नहीं करते।
क्षेत्रवासी दिनेश कोठियाल ने बताया कि लोग किराए पर टैंकर मंगवा रहे हैं। वहीं विधानसभा के समीप स्थित चकशाह नगर में भी चार दिनों से पेयजल किल्लत चली आ रही है।
लोगों को नहीं मिल पाया पानी
अधिकारी इसकी वजह पाइप लाइन लीकेज बता रहे हैं। मंगलवार देर शाम तक पानी दिए जाने का वादा अधिकारी कर चुके थे बावजूद इसके अब तक लोगों को पानी नहीं मिल पाया है।
क्षेत्रवासी संजय खुराना ने बताया कि विभाग में भी शिकायत की जा चुकी है। अधिकारी दिक्कत भी जानते हैं बावजूद इसके कोई हल नहीं निकाला जा रहा है।