{"_id":"945800d615c95057670483ed6a9ca22a","slug":"shopping-on-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वीकेंड यहां करें करवाचौथ और दीपावली की शॉपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वीकेंड यहां करें करवाचौथ और दीपावली की शॉपिंग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Oct 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिवल सीजन चल रहा है। इन दिनों राजधानी देहरादून में करवाचौथ और दीपावली की तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं। फेस्टिव सीजन के चलते देहरादून में कई जगह एक्साइडेट डिस्काउंड दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस वीकेंड आप किफायती खरीदारी के साथ फेस्टिव सीजन की इस सेल को कैश कर सकते हैं। इस दौरान राजधानी की लगभग हर दुकान, हर शो रूम में ऑफर्स की भरमार है। कहीं फर्नीचर पर डिस्काउंट है तो कहीं डिजायनर कपडों पर। इसके साथ ही सैलून और पार्लर में भी महिलाओं के लिए आर्कषक ऑफर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
यहां से आप कर सकते हैं खरीदारी
नालापानी चौक स्थित फैशन प्वॉइंट में इन दिनों डिजायनर कपडों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही पल्टन बाजार स्थित दून म्यूजिक सेंटर से आप मात्र एक रुपए में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट ले सकते हैं। तिलक रोड स्थित शैफाली ज्वेलरी में इस फेस्टिव सीजन पर लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसमें विनर बनकर आप आर्कषक उपहार जीत सकते हैं।
विज्ञापन
ग्राहकों के साथ ही व्यापारी भी इस सीजन का फायदा उठाना चाहते हैं। इसलिए हर किसी ने अपनी दुकान पर ग्राहकों को लुभाने का इंतजाम किया हुआ है। हरिद्वार रोड स्थित दून सुजूकी में स्कूटी एसेसरीज पर आर्कषक छूट दी जा रही है। सहारपुर चौक स्थित अग्रवाल फर्नीशिंग और एस्लेहॉल स्थित विरेंद्र फर्नीचर में फेस्टिवल सेल लगी है।
पल्टन बाजार स्थित केसी ज्वेलर्स में आर्कषक ऑफरों की धूम है। इसके साथ ही राजधानी स्थित अरुंस सैलून एंड एकेडमी में करवाचौथ पर लॉरियाल के प्रोफेशनल द्वारा मेहंदी व ब्राइडल मेकअप किया जा रहा है।