फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shop collapsed on Gaurikund-Kedarnath walking route traveler injured Rudraprayag Uttarakhand News in hindi

Rudraprayag News: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक टूटी कच्ची दुकान, सात यात्री हुए घायल

Tue, 18 Jun 2024 11:48 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Jun 2024 11:48 AM IST
सार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक कच्ची दुकान टूटने से सात यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Shop collapsed on Gaurikund-Kedarnath walking route traveler injured Rudraprayag Uttarakhand News in hindi
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग हुए हादसे घायल यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक एक कच्ची दुकान टूट गई। इस दौरान सात यात्री यहां घायल हो गए। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम केदारनाथ यात्रा पड़ाव मीठा पानी के समीप एक कच्ची दुकान (ढाबा) के अचानक टूटने से दुकान के अंदर बैठे यात्री मलबे के नीचे आने से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम द्वारा घायलों को एमआरपी गौरीकुंड लाया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे सोनीपत (हरियाणा) निवासी समीर द्वारा देर रात आपदा कंट्रोल प्रबंधन को सूचित किया गया कि एक कच्ची दुकान अचानक टूट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुकान के अंदर से सभी घायलों को एमआरपी गौरीकुंड लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों को टीम द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें...बिनसर हादसा: फायर बॉल से हादसे की आशंका, पहले भी हो चुकी है घटना...बोले मुख्य वन संरक्षक- बाल-बाल बचा हूं

घायल यात्री-
1- निकान्त यादव (14 ) पुत्र शिव सिंह यादव। निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।
2-  रीना यादव (36) पत्नी शिव सिंह यादव। निवासी-ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)
3- रेखा यादव (35) पत्नी प्रताप सिंह। निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।
4- आराध्य यादव (13) पुत्र प्रताप सिंह। निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।
5- श्रेयांश (13) पुत्र प्रताप सिंह। निवासी- ग्वालियर (मध्यप्रदेश)।
6-  कार्तिक यादव (09) पुत्र शिव सिंह निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।
7- उज्ज्वल भाटिया(23) पुत्र सुनील अनैजा। निवासी- फरीदाबाद (दिल्ली)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed