{"_id":"c681e068fa7cd80f525171f84d3b3503","slug":"shop-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छोटी सी लापरवाही से लुटा दिया सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छोटी सी लापरवाही से लुटा दिया सबकुछ
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 13 Nov 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश में मंगलवार देर रात रुई की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान स्वाहा हो गया है। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को काबू पर किया।
विज्ञापन
अफरातफरी मची
पशुलोक-बैराज मार्ग पर एम्स से आगे पशुलोक आवासीय कॉलोनी की चहारदीवारी के समीप निसार पुत्र इशहाक निवासी ग्राम पाडला, खानपुर, बिजनौर (यूपी) की रुई की दुकान है। देर रात दुकान में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
पढ़ें, लोकायुक्त बिल से खंडूरी का रैपर हटाना चाहती है कांग्रेस
विज्ञापन
दुकान से आग की लपटें उठते देख सामने टीन शेड में सो रहे दुकान स्वामी और उनके कारीगरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पढ़ें, मानकों की अनदेखी से अभी और होगी तबाही
सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। जब तक आग बुझाई तब तक दुकान के अंदर रखी एक बाइक, एक साइकिल, जनरेटर सेट, तैयार रजाई गद्दे और रुई के ढेर जलकर खाक हो गए।
लापरवाही से हुई घटना
फायरमैन सुखपाल सिंह ने बताया कि रुई की दुकान में मंगलवार शाम जनरेटर सेट से निकली चिंगारी से आग लगी थी। उस वक्त दुकान स्वामी ने आग को बुझा हुआ मानकर उसके ऊपर रुई का ढेर रख दिया। ठीक तरह से आग नहीं बुझी होने के कारण देर रात रुई के ढेर में आग सुलग गई, जिससे लाखों का नुकसान हो गया।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---