{"_id":"63826ef780431b71e61c3636","slug":"shop-boards-will-be-orange-name-will-be-written-in-hindi-city-news-drn4293008187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्मार्ट सिटी विभाग की बैठक फैसला- सभी दुकानों का बोर्ड होगा आरेंज, हिंदी में लिखा होगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्मार्ट सिटी विभाग की बैठक फैसला- सभी दुकानों का बोर्ड होगा आरेंज, हिंदी में लिखा होगा नाम
Sun, 27 Nov 2022 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 03:38 PM IST
सार
स्मार्ट सिटी के अफसरों ने बताया कि सभी की दुकानों के जो बोर्ड अब बन रहे हैं, उसके साथ दुकानों में ऑनिंग भी लगेगी, जिससे बारिश के दौरान तिरपाल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्मार्ट सिटी की ओर से बोर्ड का ब्योरा भी दिया गया।
विज्ञापन
dehradun
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पलटन बाजार, धामावाला आदि बाजारों में अब सभी दुकानों का बोर्ड ऑरेंज रंग का होगा और हिंदी में दुकान का नाम, पता लिखा जाएगा। शनिवार को मेयर सुनील उनियाला गामा की अध्यक्षता और डीएम, विधायक खजान दास और उमेश शर्मा की मौजूदगी में व्यापारियों और स्मार्ट सिटी विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के अफसरों ने बताया कि सभी की दुकानों के जो बोर्ड अब बन रहे हैं, उसके साथ दुकानों में ऑनिंग भी लगेगी, जिससे बारिश के दौरान तिरपाल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहा कि यह भी स्मार्ट सिटी के खर्च से ही लगाई जा रही है। जिसकी दुकान द्वितीय तल पर है, उसकी दुकान का बोर्ड भी स्मार्ट सिटी द्वारा ही लगाया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में मंगलवार को निकलेगी कनिष्ठ सहायक की भर्ती, जनवरी में निकलेंगी ये भर्तियां
विज्ञापन
बताया कि सभी दुकानों की शीट ऑरेंज रंग की होगी और उसमें जो नाम होगा वो हिंदी में लिखा जाएगा। स्मार्ट सिटी की ओर से बोर्ड का ब्योरा भी दिया गया। खंभे हटाने और बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। इस दौरान दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा आदि मौजूद रहे।