फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shoe became mobile charger

गजब, जूता बना मोबाइल चार्जर, बल्ब भी जला

Thu, 30 Jan 2014 09:46 AM IST
अमर उजाला, नैनीताल
अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 30 Jan 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
shoe became mobile charger

नैनीताल के 15 वर्षीय रवि ने अपने नाम के अनुरूप नई रोशनी दी है। उसने जूते में चार्जेबल सेल लगाकर अनोखी तकनीक ईजाद की है।

विज्ञापन


पढ़ें, कहां, कब होंगे पंचायत चुनाव जानने के लिए पढ़ें...

इस सेल से न सिर्फ मोबाइल चार्ज किया जा रहा है, बल्कि बल्ब भी जल रहा है। रवि ने जूते में डायनमो लगाकर यह विधि खोजी है। खास बात यह है कि इस तकनीक में मात्र 500 रुपए का खर्च आएगा।

विज्ञापन

एक माह के परिश्रम के बाद मिली सफलता

shoe became mobile charger

राजकीय इंटर कॉलेज नैनीताल में इंटर के छात्र रवि टम्टा ने बताया कि एक माह के परिश्रम के बाद वह ऐसा जूता बनाने में सफल रहा, जिसे पहनकर चलने से पैदा होने वाली ऊर्जा को विद्युत तरंगों में परिवर्तित कर बैटरी को चार्ज किया जा सकता है।

पढ़ें, अब उत्तराखंड को टक्कर देंगे उत्तराखंडी

इसके लिए उसने जूते में डायनमो और पुशिंग यंत्र लगाया, जिन्हें एक चार्जेबल सेल से जोड़ा गया है। इस जूते को पहनकर चलने के दौरान बनने वाले दबाव से पुशिंग मशीन की पिन दबने से उसमें लगी गरारी घूमती है, जो ऊर्जा को विद्युत तरंगों में परिवर्तित कर सेल को चार्ज कर देती है।

पिता से मिली प्रेरणा

shoe became mobile charger

रवि के अनुसार इस सेल के जरिए बल्ब भी जलाया जा सकता है और मोबाइल भी चार्ज किया जा सकता है। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी रवि चिड़ियाघर रोड स्थित पढ़ालनी निवास में किराए के मकान में रहता है।

गैरेज में ही किए कई शोध
उसके पिता हरीश टम्टा का काफलीखान जिला अल्मोड़ा में टम्टा ऑटो मोबाइल इंजीनियिरिंग वर्क्स के नाम से गैरेज है। रवि ने उनसे प्रेरणा लेकर कई शोध गैरेज में ही किए हैं।

पढ़ें, पीएम की 'शरण' में उत्तराखंड के सीएम

रवि के अनुसार वह वाहनों को एक्सीडेंट से बचाने पर भी शोध कर रहा है। कामयाबी मिली तो उसकी तकनीक के जरिए एक्सीडेंट से पहले ही चेतावनी मिल जाएगी। यह शोध जल्द पूरा होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed