{"_id":"599c49604f1c1b1c2c8b4896","slug":"shocking-death-of-gardener","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में घूम रहा था माली, अचानक हो गई मौत, सच जान पुलिस भी चौंक गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में घूम रहा था माली, अचानक हो गई मौत, सच जान पुलिस भी चौंक गई
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Tue, 22 Aug 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग में एक माली घूम रहा था कि अचानक उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच को पहुंची तो सामने जो सच आया उससे वह भी चौंक गई।
विज्ञापन
बाशेरपुर निवासी मामचंद (60 वर्ष) पतंजलि के पास एक बाग में माली का काम करता था। इस बाग में मोरेना, मध्य प्रदेश का एक अन्य व्यक्ति रमेश भी माली का काम करता है। सोमवार को रमेश बाग में बने मकान में सोया हुआ था, मकान के ऊपर मामचंद सोया हुआ था।
विज्ञापन
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे रमेश ने मामचंद के फोन पर किसी काम को लेकर फोन किया, लेकिन मामचंद ने फोन नहीं उठाया। तीन-चार बार फोन करने के बाद जब कोई जवाब नहीं आया तो रमेश छत पर पहुंचा। वहां देखा तो मामचंद मृत पड़ा था।
विज्ञापन
मामचंद के कानों से खून निकल रहा था। इसके बाद रमेश ने मामचंद के परिजनों के साथ पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसके बाद बहादराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा है। परिजन मामले में कुछ भी कहने से बच रहे है, लेकिन पुलिस कानों में खून निकलने से हैरान है।