फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shock due to non-restoration of old pension scheme

पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं होने से लगा झटका

Tue, 02 Feb 2021 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shock due to non-restoration of old pension scheme
रेल बजट में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित अन्य मांगों पर विचार विमर्श नहीं किए जाने से रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों को भी झटका लगा है। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन और उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन जैसे कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों का कहना है कि बजट में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

नॉर्दर्न रेलवे मेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रमेश कुमार का कहना है कि सरकार, रेल मंत्रालय से 2004 में भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन सरकार हर बार मांगों को दरकिनार कर रही है। उम्मीद थी कि रेल बजट में इस संबंध में घोषणा होगी, लेकिन एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के सचिव उग्रसेन सिंह का कहना है कि रेल बजट में कर्मचारियों के लिए कुछ खास नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा सचिव जीके श्रीवास्तव का कहना है कि विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के लिहाज से रेल बजट को कुछ खास नहीं कहा जा सकता। हालांकि, रेल बजट में नई मेट्रो रेल परियोजनाओं की घोषणा की गई है, जो अच्छी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए जाने से आरामदायक होगी यात्रा
बजट में पर्यटन स्थलों से जुड़े रेल मार्गों पर संचालित ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए जाने की घोषणा की है। यदि इन ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए जाते हैं तो हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी ट्रेनों में आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी, जो रेल मंत्रालय की अच्छी पहल है।

----
ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम से सुरक्षित होगी यात्रा
रेल बजट में सरकार ने घोषणा की है कि ट्रेनों को सुरक्षित बनाने के लिए ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इससे न सिर्फ ट्रेन हादसों को कम किया जा सकेगा, वरन यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मुहैया कराने में भी मदद मिलेगी। कहा कि राष्ट्रीय रेल परियोजना का जो मसौदा सरकार और रेल मंत्रालय ने तैयार किया है यदि उसे पूरी तरह धरातल पर उतार दिया जाता है तो इससे रेल यात्राओं को और अधिक आरामदायक बनाने के साथ ही रेलवे में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed