फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shivratri in sawan

शुक्रवार को ही है श्रावण मास की शिवरात्रि

Thu, 24 Jul 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Jul 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
shivratri in sawan

श्रावण मास की शिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में असमंजस है। इसकी वजह इस बार दो दिनों तक आद्रा नक्षत्र का होना है।

विज्ञापन


दोपहर सवा बारह बजे तक जलाभिषेक शुभ
हालांकि ज्योतिषियों की मानें तो 25 जुलाई को ही शिवरात्रि पर्व मनाया जाना चाहिए। इस दिन दोपहर सवा बारह बजे तक जलाभिषेक शुभ माना जा रहा है।

श्रावण मास की चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती है। इस तिथि की शुरुआत आज रात 11 बजकर 40 मिनट पर होगी, जोकि 25 जुलाई को 2 बजे रात तक रहेगी। आद्रा नक्षत्र और हर्षण योग का मिलन भी शुभ माना जा रहा है।

तीन साल बाद आद्रा नक्षत्र पड़ रहा है। इसकी शुरुआत आज सुबह 9:46 बजे होगी और यह 25 जुलाई को 12.15 बजे तक रहेगा। आचार्य भरत राम तिवारी ने बताया कि सिंह लग्न में बाबा का अभिषेक सबसे शुभ रहेगा।
विज्ञापन


यह 25 जुलाई को सुबह 7:18 से 9:38 बजे तक रहेगा। दोपहर में सवा बारह बजे तक आद्रा नक्षत्र होने से तब तक ही जलाभिषेक शुभ रहेगा।

डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि उदयकालीन तिथि में ही पर्व मनाया जाता है, इसलिए 25 जुलाई की शिवरात्रि मनाई जानी चाहिए।

आज रात से गूंजेंगे जयकारे

गढ़ी-कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में आज रात से बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगेंगे। मंदिर के कपाट रात 12 बजे खुल जाएंगे।

सेवादार मनमोहन जायसवाल ने बताया कि जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों को लाइन में नहीं लगना होगा। उनके लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में भी कांवड़िए सीधे जाकर जल चढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागेश्वर मंदिर के महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है, जो चलता रहेगा। गीता भवन, प्राचीन शिव मंदिर, पंचायती मंदिर में भी बाबा का रुद्राभिषेक किया जाएगा।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-nailinig@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9897830519 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed