फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shiv Bhakt Kanwariyas will cross the border under the shadow of drone

ड्रोन के साए में उत्तराखंड बॉर्डर पार करेंगे शिवभक्त कांवड़िए

Tue, 28 Jun 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shiv Bhakt Kanwariyas will cross the border under the shadow of drone
कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए जाएंगे। मेला क्षेत्र से लेकर उत्तराखंड के बॉर्डर तक ड्रोन को उड़ाया जाएगा। इसके लिए 50 से ज्यादा ड्रोन की तैनाती की जाएगी। कई जगहों पर कंट्रोल प्वाइंट भी बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी स्थिति को समय से भांप लिया जाए।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरों की निगरानी का असर चारधाम यात्रा में भी सकारात्मक रहा है। कांवड़ मेला क्षेत्र में हजारों सीसीटीवी कैमरों लगे हुए हैं। इन्हें हरिद्वार कंट्रोल रूम से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा मार्ग पर जगह-जगह ड्रोन कैमरे भी उड़ाए जाएंगे। ड्रोन कैमरे से हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी। हरिद्वार के कई शहरों और कस्बों में इन्हें खासतौर पर तैनात किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहरों और कस्बों में अक्सर विवाद की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में यदि ऊपर से नजर रखी जाएगी तो स्थिति को ज्यादा बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा।
विज्ञापन

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों की चारधाम यात्रा में भी मदद ली जा रही है। इसका कई जगह पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। इसी तरह इसे कांवड़ यात्रा की भी पूरी निगरानी आसमान से इन ड्रोन कैमरों से की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग जगहों पर कंट्रोल प्वाइंट बनाए जाएंगे। कांवड़ मेला क्षेत्र के हर जोन में इस तरह की व्यवस्था की जाएगी। हरिद्वार क्षेत्र से बॉर्डर तक ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हो चुका है बवाल
बीते सालों में कांवड़ यात्रा व अन्य यात्राओं के दौरान कई बार स्थिति बिगड़ी थी। बीते दिनों धार्मिक यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी किए थे। ऐसी किसी भी गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन हथियार साबित होते हैं। ज्यादातर घनी आबादी के बीच से गुजरने वाले मार्गों पर ड्रोन कैमरों की खासी नजर रहेगी।

यातायात प्रबंधन में मिलती बड़ी मदद
ड्रोन कैमरों से यातायात प्रबंधन में बड़ी मदद मिलती है। किसी रूट पर यदि यातायात का दबाव हो तो कंट्रोल रूम से नजर रखी जाती है। इसके बाद संबंधित क्षेत्राधिकारी और ट्रैफिक कर्मियों को निर्देशित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed