परीक्षा के दौरान ये खास योग करने से बढ़ेगी एकाग्रता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल योग फेस्ट में टोकियो से आए योग गुरु ने ऐसे योग के बारे में बताया जो परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के लिए बेहद फायदेमंद है।
पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम और परमार्थ निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन साधकों ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया।
इस महोत्सव में 20 देशों के लगभग 70 योगाचार्य और दुनियाभर से साधक जुटे हैं। इस दौरान अमर उजाला से खास बातचीत में योग गुरु हाशिमोता हिकारू ने ऐसे योग के बारे में बताया जो इस परीक्षा के सीजन में छात्र-छात्राओं के लिए मददगार साबित हो सकता है।
23 साल से सिखा रहे हैं योग
हाशिमोता हिकारू जापान के टोकियो से पिछले 10 बार से अंतरराष्ट्रीय योग फेस्टिवल में आ रहे हैं। हाशिमोता शिंतो योगासन करवाते हैं जो शरीर की शुद्धि के लिए होता है। इस योग से दिमाग और शरीर के सारे विकार दूर हो जाते हैं।
योग गुरु हाशिमोता ने बताया कि इस योग को सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। यह योग भारतीय योग से अलग है। परीक्षा के समय यह योग करने से दिमाग एकाग्र रहता है।
योग गुरु हिकारू 23 साल से योग क्लास दे रहे हैं इनके साथ जापान से चार छात्र भी योग महोत्सव में आए हैं। योग के इस उत्सव में शामिल हो रहे भारतीय मूल के योगाचार्यों भी साधकों को यौगिम क्रियाओं के बारे में बता रहे हैं।