{"_id":"d9feaaef44fdca40fe446d072033faba","slug":"shiksha-mitra-will-become-shiksha-acharya","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः शिक्षामित्र बन सकेंगे शिक्षा आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः शिक्षामित्र बन सकेंगे शिक्षा आचार्य
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 Nov 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में लंबे समय से आंदोलनरत शिक्षा आचार्यों के शिक्षा मित्र में समायोजन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
पीटीए शिक्षकों की नियुक्ति का भी निर्णय
शिक्षा सचिव ने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पीटीए शिक्षकों की नियुक्ति का भी निर्णय हुआ। इसकी नियमावली जल्द बनेगी।
पढ़ें, उत्तराखंडः किशोर प्रदेश की कलंक कथाएं
विज्ञापन
शनिवार को शिक्षा निदेशालय में विभागीय समीक्षा बैठक में सचिव एस राजू ने कहा कि ऊधमसिंह नगर के कई शिक्षा आचार्य शिक्षामित्र में समायोजित नहीं हो सके। इनका अन्य जनपदों में समायोजन करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, जबकि पीटीए की नियुक्ति के लिए नियमावली बनाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में उर्दू शिक्षकों की भर्ती, माध्यमिक स्कूलों के तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण, पीटीए शिक्षकों की मानदेय वृद्धि, वित्तविहीन अशासकीय विद्यालयों को अनुदान सूची में शामिल करने, पत्राचार बीटीसी प्रशिक्षितों की नियुक्ति, अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद सीधी भर्ती से भरे जाने, बीपीएड शिक्षकों के लिए पद सृजित करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
पढ़ें, फेसबुक चैटिंग ने ली युवक की जान
बैठक में शिक्षा महानिदेशक राधिका झा, शिक्षा निदेशक बेसिक राकेश कुंवर आदि मौजूद रहे।
15 नवंबर तक स्कूल न पहुंचे तो निलंबन
अनिवार्य तबादलों के बावजूद नए स्कूलों में तैनाती न देने वाले शिक्षकों पर विभाग सख्ती करने जा रहा है। प्रमुख सचिव शिक्षा एस राजू ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में 15 नवंबर तक कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों को निलंबित करने का निर्देश दिया। सचिव ने बताया कि स्थानांतरित हुए शिक्षकों में से 35 फीसदी ने अब तक तैनाती नहीं दी है।
अनुरोध तबादला सूची 15 तक
प्रमुख सचिव एस राजू ने विभागीय समीक्षा बैठक में बीमार, विधवा, विकलांग आदि शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर होने वाले तबादलों की सूची 15 नवंबर तक जारी करने के निर्देश दिए हैं।
जबकि अनुरोध के आधार पर अन्य शिक्षकों के तबादले 31 दिसंबर तक होने हैं। इस आदेश से लंबे समय से सुगम विद्यालयों में तबादले की राह देख रहे बीमार, विकलांग और विधवा शिक्षकों को राहत मिलेगी।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...