नेपाली PM से मिलेंगे शेरवुड के मृतक छात्र के परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल स्थित शेरवुड के छात्र शान प्रजापति की मौत के मामले छात्र के परिजन अब नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला से मुलाकात करेंगे। वह नेपाली पीएम से इस मामले में जांच करवाने का आग्रह करेंगे।
प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज के छात्र शान प्रजापति की मौत सेप्टीसीमिया से हुई थी। छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर बीमारी के दौरान शान की देखभाल न करने आरोप लगाया है। परिजन इस मामले की जांच करवाने चाहते हैं।
इस मामले में उत्तराखंड पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। एएसपी श्वेता चौबे ने बताया नोएडा में हुई बच्चे की मौत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को चौकन्ना कर दिया गया है।
विद्यालय से भी दस्तावेज एकत्रित कर पड़ताल में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर ली गई। हल्द्वानी स्थित बांबे अस्पताल से भी संबंधित दजावेज एकत्र कर लिए हैं। नोएडा से जांच डाक से मंगाई गई है।
इधर शेरवुड कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बीते दिनों कक्षा नौ के छात्र शान प्रजापति की मृत्यु पर शोक जताया।
कॉलेज प्रबंधन के भरोसे छात्र
नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज के छात्र शान प्रजापति (15) की मौत सेप्टीसीमिया से हुई थी। हल्द्वानी के बांबे अस्पताल के डॉक्टर छात्र की मौत कैंसर से होने की आशंका जता रहे थे, जो गलत निकली।
छात्र की मां नीना श्रेष्ठ ने बताया था कि 13 नवंबर को कॉलेज प्रबंधन ने शान के निमोनिया से पीड़ित होने की जानकारी उन्हें दी थी। शनिवार शाम शान का शव मिलने के बाद उसकी मां, बहन और अन्य रिश्तेदार काठमांडू रवाना हो गए।
शेरवुड कॉलेज के छात्र की मौत के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। बतातें चलें कि नैनीताल और आसपास कई मशहूर पब्लिक स्कूल हैं, जिनकी अपनी चिकित्सा सुविधाएं हैं।
यह अब प्रशासन को तहकीकात करनी चाहिए कि क्या इन अस्पतालों में हॉस्टलर के लिए समुचित प्रशिक्षित चिकित्सा व्यवस्था है क्योंकि देश के कोने-कोने से लोग अपने बच्चों को कॉलेज प्रबंधन के भरोसे हॉस्टल में छोड़े रहते हैं।