{"_id":"010ac04fee9ff8d01a309e3a8c598024","slug":"shemale-parade-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों का प्रदर्शन, जमीन लेने पर जान देने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों का प्रदर्शन, जमीन लेने पर जान देने की धमकी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 30 Nov 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के हरिद्वार में किन्नर रीना गूजरी के मकान के प्लाट को फर्जीवाड़ा कर कब्जाने का आरोप लगाते हुए किन्नरों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उनके मकान पर किसी ने भी कब्जा करने की कोशिश की तो वह अपनी जान दे देंगे।
विज्ञापन
उत्पीड़न किया जा रहा
इस दौरान रीना गूजरी ने कहा कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनसे 50 लाख रुपये की धनराशि मांगी जा रही है। सोनिया ने कहा कि वह मेहनत से कमाते हैं, बच्चों के पैदा होने और शादियों में खुशियां मनाते हैं।
विज्ञापन
भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते हैं, लेकिन उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके रहने के स्थानों पर कब्जा किया जा रहा है। वे इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे। वह अपने हक के लिए आंदोलन चलाएंगे। रीना गूजरी के चेला मोनिका ने किन्नरों के लिए इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि कम से कम उनके घर तो नहीं छीने जाएं।
यह है मामला
रीना गूजरी ने बताया कि वह ऊषा किन्नर का चेला है और बधाई गाकर अपना जीवन यापन करती है। बताया कि 28 सितंबर 2011 में उसने अपने मकान के पास की जमीन खरीदी थी। जिस पर हाल में उसका मकान बना हुआ है, उसके बिजली, पानी, हाउस टैक्स भी उसके नाम पर है।
उसके प्लाट पर जबरदस्ती कब्जा करने की नियत से अगस्त 2013 में मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर निवासी एक महिला ने रजिस्ट्री करा ली है।