फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shedkudiya Maharaj was seated in his newly built temple

Dehradun News: शेडकुडिया महाराज हुए अपने नवनिर्मित मंदिर में विराजमान

Sat, 03 May 2025 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shedkudiya Maharaj was seated in his newly built temple
शेडकुडिया महाराज डिरनाड गांव स्थित अपने नव निर्मित मंदिर विराजमान हो गए है। शिखा पूजन और दिशा पूजन के साथ ही चार भाई महासू के देव चिह्नों की उपस्थित में शेडकुडिया महाराज को मंदिर में विराजमान कराया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने देव दर्शन कर परिवार के खुशहाली की मनोकामना मांगी। डिरनाड गांव के स्याणा रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शेड कुड़िया चार महासू का वीर और चालदा महाराज के बजीर है। मंदिर का निर्माण डिरनाड गांव के ग्रामीणों ने स्वयं के खर्चे से कराया है। बताया कि इससे पहले 30 अप्रैल को मंदिर में पूजा हवन और कलश की स्थापना की गई थी। बताया कि एक मई को चार महासू महाराज के देव चिह्नों का आगमन हुआ। बताया कि महाराज के विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके बजीर दीवान सिंह राणा, जयपाल सिंह पंवार, हरपाल सिंह चौहान, हरीश चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, यशपाल चौहान, सैन सिंह चौहान, चमन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed