फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   She Box Effective to Prevent Harassment

उत्पीड़न रोकने को ‘शी बॉक्स’ बनेगा प्रभावी, बालिका दिवस से चलेगा जागरूकता अभियान

Sun, 06 Jan 2019 10:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 06 Jan 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
She Box Effective to Prevent Harassment
उत्पीड़न

कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के प्रभावी निदान के लिए शी बॉक्स (सेक्सुअल हैरसमेंट इलेक्ट्रानिक बॉक्स) को प्रभावी बनाया जाएगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण विभाग बालिका दिवस 24 जनवरी से इस संबंध में व्यापक अभियान शुरू करने जा रहा है। यह अभियान कॉलेजों और स्कूलों में चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने पिछले वर्ष ही पूरे देश में शी बॉक्स की व्यवस्था को लागू किया है। इसका मकसद कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई से जुड़ा है। उत्तराखंड में शी-बॉक्स की सुविधा को सितंबर 2018 से शुरू किया जा चुका है। अब इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच प्रचारित प्रसारित करने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। शी-बॉक्स में पहली शिकायत ऊधमसिंह नगर जिले से दर्ज हुई है। शी-बॉक्स योजना की राज्य नोडल अधिकारी आरती बलोदी के अनुसार, शी-बॉक्स योजना को विधिवत महिलाओं के बीच पहुंचाया जा रहा है। बालिका दिवस से इस संबंध में व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत देहरादून जिले से होगी। महिलाओं को जागरूक किया जाएगा कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत वह सीधे शी बॉक्स में करें।

विज्ञापन


कैसे करेगा शी-बॉक्स काम
शी-बॉक्स (सेक्सुअल हैरसमेंट इलेक्ट्रानिक बॉक्स) महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्रालय की बेवसाइट है। कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए इसे बनाया गया है। इस बॉक्स में जैसे ही कोई शिकायत आएगी, उसे विभाग की अंदरूनी शिकायत समिति के पास भेज दिया जाएगा। नियमों के मुताबिक, समिति कार्रवाई करेगी और शिकायत पर कार्रवाई की प्रगति इस वेबसाइट पर अपडेट भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed