फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shaurya app of android phone

मनचलों को नानी याद दिलाएगी ‘शौर्या एप’

Sun, 17 Aug 2014 07:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 17 Aug 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
shaurya app of android phone

महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में नैनीताल पुलिस ने एक अनोखी पहल की है।

विज्ञापन


पुलिस ने एंड्रायड फोन पर चलने वाला ‘शौर्या एप’ तैयार किया है, जो पीड़ित की लोकेशन के साथ खतरे का संकेत पुलिस और परिजनों को भेजेगा।

एसएसपी विम्मी सचदेवा ने इसे दिल्ली की एक कंपनी की मदद से तैयार किया है। ‘शौर्या एप’ की लांचिग शुक्रवार को वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में की।

वित्त मंत्री ने नैनीताल पुलिस और खासकर एसएसपी विम्मी सचदेवा की सराहना करते हुए महिला सुरक्षा के लिए इसे एक अच्छी सोच और शुरुआत बताया।

कंट्रोल रूम में लगे मॉनीटर पर भी फ्लैश होगा 'खतरा'

shaurya app of android phone

लांचिंग के मौके पर उन्होंने खुद इस एप का डैमो देखा। एसएसपी विम्मी सचदेवा ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से शौर्या नाम डालकर एप डाउनलोड किया जा सकता है।

डाउनलोड होते ही एसओएस नाम से लाल रंग का आईकन आपके फोन के डेस्कटॉप पर बन जाएगा। उसमें आप अपने पांच परिचितों के मोबाइल नंबर डाल सकते हैं।

खतरा होते ही आईकन को टच करने पर पांचों को खतरे का संदेश चला जाएगा। साथ ही दिल्ली स्थित कंपनी के सरवर में खतरे के संदेश के साथ ही आपका नंबर और लोकेशन भी चली जाएगी।

जो कि हल्द्वानी कंट्रोल रूम में लगे मॉनीटर पर भी फ्लैश होगा, जिसके बाद पुलिस तुरंत आपकी मदद को आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed