फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shatabdi express big accident escape in dehradun

दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची शताब्दी एक्सप्रेस, जानिए पूरा मामला

Sat, 24 Jun 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Jun 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
shatabdi express big accident escape in dehradun

देहरादून से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार शाम दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची। यह सब रेलवे फाटक के पास हुआ। इसल‌िए वहां खड़े लोग भी ट्रेन को देखते ही दहशत में आ गए। 

विज्ञापन


दरअसल, शताब्दी में कपलिंग खुल जाने से इंजन , बोगियों से अलग हो गया। चौंकाने वाली बात यह रही कपलिंग एक बार नही वरन 10 मिनट के अंतराल में दो बार खुल गई ।
विज्ञापन


आखिरकार सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अभियंताओं ने कपलिंग की मरम्मत की उसके बाद ही ट्रेन को रवाना किया जा सका। दूसरी ओर रेलवे क्रासिंग के पास दुर्घटना होने की वजह से जाम लग गया जिसे खुलवाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक देहरादून दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12018) शुक्रवार को शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। जैसे ही ट्रेन यार्ड से बाहर निकली, इंजन की कपलिंग खुल गई जिससे इंजन्र  बोगियों से अलग हो गया।

चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी तो स्टेशन पर मौजूद अभियंता मौके पर पहुंचे और कपलिंग को जोड़ा, उसके बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया। लेकिन जैसे ही ट्रेन अजबपुर रेलवे फाटक पर पहुंची, एक बार फिर कपलिंग खुल गई। 

shatabdi express big accident escape in dehradun

परिणामस्वरूप इंजन आगे निकल गया जबकि ट्रेन पीछे छूट गई। लेकिन ट्रेन चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए इंजन को रोक लिया। चालकों ने तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। जानकारी मिलते ही अभियंता एक बार फिर अजबपुर फाटक पर पहुंचे।

लेकिन दुर्घटना रेलवे क्रासिंग पर होने की वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। दुर्घटना होने और यातायात बाधित होने की जानकारी पाकर आरपीएफ निरीक्षक अनूप कुमार सिन्हा पुलिसकर्मियों क साथ मौके पहुंचे।

इसी बीच सिविल पुलिस भी मौके पर आ गई। आखिरकार आरपीएफ और पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे स्थिति को संभाला। रेलवे अभियंताओं ने एक बार फिर कपलिंग को जोड़ा उसके बाद ही ट्रेन को तत्काल रवाना किया।

​दुर्घटना की वजह जहां ट्रेन आधा घंटा लेट हो गई, वहीं जाम में फंसे लोगाें को भी परेशानी झेलनी पड़ी। बहरहाल गनीमत रही कि कोई हादसा नही हुआ। इस संबंध में जब स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने इसे मैकेनिकल फॉल्ट बताते हुए सामान्य घटना बताया। उल्लेखनीय है कि यह पहली घटना नही है जब कपलिंग खुल जाने से इंजन बोगियोें से अलग हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed