{"_id":"5891d08f4f1c1b0b13e81b8d","slug":"share-market-high-after-union-budget-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट भाषण के बाद देहरादून के शेयर कारोबारियों ने कमाए 80 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट भाषण के बाद देहरादून के शेयर कारोबारियों ने कमाए 80 करोड़
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Feb 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट भाषण के बाद देहरादून के शेयर कारोबारियों ने सेंसेक्स की उछाल से 80 करोड़ से ऊपर कमाई की। हालांकि भाषण के दौरान सेंसेक्स करीब 400 अंकों की गिरावट तक पहुंचने से धड़कने भी बढ़ी। बजट को दून के शेयर बाजार विशेषज्ञों और कारोबारियों ने अच्छा करार दिया है।
विज्ञापन
शेयर कारोबारी विनीत सक्सेना ने बताया कि पहले बजट में इस बात की चिंता सता रही थी कि कहीं कोई कड़ा फैसला न ले लिया जाए। इस वजह से बाजार भी गिरावट की ओर था लेकिन जैसे ही बजट भाषण खत्म हुआ तो सेंसेक्स उठ खड़ा हुआ।
विज्ञापन
देहरादून के शेयर कारोबारियों ने सेंसेक्स की 486 अंकों की बढ़ोतरी से करीब 70-80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शेयर बाजार विशेषज्ञ अनिकेत ने बताया कि बजट से आने वाले समय में भी बाजार की बढ़ोतरी जारी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निश्चित तौर पर यह अच्छा बजट साबित होगा। राजधानी के कई ब्रोकर हाउस में दिनभर बजट पर शेयर कारोबारियों की निगाहें लगी रही।
बजट से शेयर बाजार को मिली नई जान
जिस तरह से कारपोरेट टैक्स को लेकर शेयर बाजार में बेचैनी थी, वह अब दूर हो गई है। कारपोरेट टैक्स घटाने से लेकर तमाम फैसले ऐसे लिए गए हैं, जिनसे बाजार को नई जान मिलेगी। मार्केट चढ़ने से पोर्टफोलियो की वैल्यू भी बढ़ी है। बजट में अफोर्डेबल हाउसिंग को इंफ्रा सेक्टर का दर्जा मिलने से रियलिटी स्टॉक, एलएनजी पर ड्यूटी घटाने, सरकारी बैंकों को रिकैपिटलाइजेशन के लिए दस हजार करोड़ रुपये देने से कई सरकारी बैंकों के स्टॉक, मार्च 2018 तक 100 प्रतिशत गांवों तक बिजली पहुंचाने से इलेक्ट्रिक यूटिलिटी स्टॉक, रूरल हाउसिंग में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी से सीमेंट उद्योग के स्टॉक में अचानक तेजी आई है जो कि आने वाले समय में भी बरकरार रहेगी। कृषि क्षेत्र के लिए हुई घोषणाओं की वजह से ऑटो सेक्टर में भी उछाल आना शुभ संकेत है।
- रंजन वर्मा, रेलिगेयर के पूर्व स्टेट हेड एवं बाजार विशेषज्ञ