फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shantikunj physical assault case: Haridwar police take statement of victim Girl in delhi against chief Dr. pranav pandya

शांतिकुंज दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर दर्ज किए पीड़िता के बयान, हरिद्वार कोर्ट में पेश करने की तैयारी

Thu, 28 May 2020 07:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 May 2020 07:50 PM IST
सार

  • शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या के खिलाफ युवती से दुष्कर्म का मामला
  • दुष्कर्म पीड़िता को हरिद्वार की कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही पुलिस

विज्ञापन
Shantikunj physical assault case: Haridwar police take statement of victim Girl in delhi against chief Dr. pranav pandya
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म के आरोपों में फंसे हरिद्वार के शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या के प्रकरण में पुलिस ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। पुलिस टीम ने दिल्ली में पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। जल्द ही पीड़िता को हरिद्वार की कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। बता दें कि मामले में डॉ. पंड्या ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में रह रही छत्तीसगढ़ की युवती ने शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था। उनकी पत्नी शैलबाला पर भी पीड़िता ने मुंह खोलने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन



आरोप था कि वर्ष 2010 में शांतिकुंज में रहने के दौरान डॉ. पंड्या ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तब वह नाबालिग थी। शिकायत करने पर डॉ. पंड्या की पत्नी शैलबाला ने भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द तय होगी कोर्ट में पेश करने की तारीख

पांच मई को दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश के लिए मामला हरिद्वार ट्रांसफर कर दिया था। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने हाईप्रोफाइल मामले की जांच महिला हेल्पलाइन की प्रभारी मीना आर्या को सौंपी थी। लॉकडाउन के दौरान कुछ दिनों से सुस्त पड़ती जांच में अब तेजी दिख रही है।

बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी मीना आर्या की अगुवाई में एक टीम ने दिल्ली में डेरा डाल लिया। विवेचक ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि प्रकरण में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। साथ ही पीड़िता को कोर्ट में पेश करने के लिए जल्द ही तारीख तय कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed