फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shankaracharya will go to court against sai religious book

शंकराचार्य का साईं भक्तों को 'शुद्घि उपाय'

Thu, 26 Jun 2014 05:14 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 26 Jun 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
shankaracharya will go to court against sai religious book
साईं बाबा की पूजा का विरोध करने वाले शारदा और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि साईं भक्त गंगा स्नान के बाद साईं मंदिर जाना छोड़ दें।
विज्ञापन


स्वरूपानंद सरस्वती ने यह बात साईं भक्तों के रविवार 29 जून को एकादशी पर गंगा स्नान के पर्व के संदर्भ में कही है। स्वरूपानंद का कहना है कि गंगा नहाकर शुद्घ होने के बाद साईं के मंदिर जाकर पाप नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


इससे पहले स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि वे साईं मंदिरों के खिलाफ अपनी बात पर कायम रहेंगे। इसके लिए वे फांसी तक चढ़ने को तैयार हैं और 24 अवतारों के अलावा अन्य किसी के मंदिर का समर्थन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों ने पाकिस्तान में जन्मे चांद मियां को साईं राम बना दिया, उनके साथ कोई समझौता संभव नहीं। वे किसी एफआईआर से भी डरने वाले नहीं है।

ह‌िंदू शब्दों के दुरुपयोग पर जताया सख्त ऐतराज

shankaracharya will go to court against sai religious book

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय धर्म ग्रंथों को साईं के नाम पर बदलना स्वीकार्य नहीं है। हिंदू शब्दों के दुरुपयोग को लेकर शंकराचार्य मठ कोर्ट जाएगा। साईं गीता और साईं गायत्री जैसे नकली ग्रंथों को हिंदू समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में बुधवार को आयोजित वार्ता में जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि उनके उत्तराधिकारी अविमुक्तेश्वरानंद कुछ बिंदुओं को लेकर कोर्ट जाएंगे।

शंकराचार्य ने कहा क‌ि साईं के साथ राम और शिव के नाम जोड़ना स्वीकार्य नहीं हैं। हिंदू शब्दों का उपयोग इस प्रकार नहीं किया जा सकता।

'साईं ट्रस्टों के नाम पर चल रहा नाटक'

shankaracharya will go to court against sai religious book

उन्होंने कहा कि देश में साईं ट्रस्टों के नाम पर नाटक चल रहा है। बावजूद इसके उनके खिलाफ फौजदारी के मामले दायर किए जा रहे हैं। वे अपनी बात को लेकर न्यायालय में लंबी लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं।

जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि मलयेशिया की एक अदालत ने कुछ समय पहले फैसला दिया था कि अल्लाह शब्द का प्रयोग केवल मुसलमान कर सकते हैं। साईं के मंदिरों का संचालन मुस्लिम नहीं, अपितु हिंदू करते हैं।

उन्होंने मुसलमान संगठनों के उन बयानों का स्वागत किया, जिनमें साईं मंदिरों में अल्लाह के नाम के प्रयोग पर एतराज जताया है। शंकराचार्य ने कहा कि मुस्लिम समाज ने उनके बयान का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed