{"_id":"22ea7bcae6c4896355b2c0ed2d8d331e","slug":"shankaracharya-sri-rajrajeshwaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकराचार्य बोले, राष्ट्र के प्रति बेपरवाह राजनेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकराचार्य बोले, राष्ट्र के प्रति बेपरवाह राजनेता
अमर उजाला, लालकुआं
Updated Thu, 13 Mar 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा पीठ के शंकराचार्य श्रीराजराजेश्वरम महाराज ने राजनेताओं को राष्ट्र के प्रति बेपरवाह करार दिया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के दलदल में देश फंसा
उनका कहना है कि भ्रष्टाचार के दलदल में देश बुरी तरह फंस गया है। इसका समय पर समाधान निकालने के लिए जनता को अब जागना होगा।
उन्होंने कहा कि देवों की भूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में युवाओं का पलायन गंभीर समस्या है, लेकिन नेताओं ने कभी भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
श्री रामकथा समिति की ओर से नगर में आयोजित रामकथा में प्रवचन से पहले बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में जगद्गुरु ने कहा कि राजनेता ऐश्वर्य भोग रहे हैं। ऋषि-मुनियों की भूमि में ‘दैत्यों’ का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
विदेशी ताकतें भारत पर हावी होने की तैयारी में
विदेशी ताकतें भारत पर हावी होने की तैयारी कर रही हैं। यह इस देश के लिए सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। इसे समाप्त करने के लिए मानव जीवन में सदाचार की प्रेरणा को ग्रहण करना जरूरी है।
विज्ञापन
जनता को यह समझना होगा कि हम राष्ट्र को बर्बादी की ओर जाने से कैसे बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब मानव मस्तिष्क में सदाचार का भाव उत्पन्न होने लगेगा तभी भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, अजीत चौधरी, उर्मिला मिश्रा, वशिष्ट गिरी आदि मौजूद थे।