फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shankacharya health better now

शंकराचार्य माधवाश्रम की हालत में सुधार

Sun, 16 Feb 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 16 Feb 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
shankacharya health better now

अस्वस्थ होने पर जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती शंकराचार्य ज्योतिष पीठाधीश्वर माधवाश्रम महाराज की हालत में दूसरे दिन सुधार आया है।

विज्ञापन


पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट

शनिवार को उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे अनुयायियों से महाराज ने संक्षिप्त बातचीत भी की। बहरहाल, चिकित्सकों ने उन्हें सप्ताहभर आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


हुआ था ब्रेन हैमरेज
बीते शुक्रवार सुबह तीर्थनगरी स्थित मायाकुंड स्थित दंडीवाड़ा आश्रम में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य महाराज का स्वास्थ्य अचानक खराब होने पर निर्मल आश्रम अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां ब्रेन हैमरेज अटैक की पुष्टि होने पर उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक

अस्पताल में माधवाश्रम महाराज की देखभाल कर रहे आश्रम सेवक एलपी पुरोहित और अनूप डिमरी ने बताया कि शनिवार को उनकी तबियत में काफी सुधार आया है। इस दौरान उन्होंने हालचाल जानने आए लोगों से बातचीत की।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

हिमालयन हास्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. जीपी शर्मा ने बताया कि शंकराचार्य माधवाश्रम का शनिवार को अल्ट्रासाउंड कराया गया। रिपोर्ट सकारात्मक आई है। उन्होंने बताया कि पहले से उनके स्वास्थ्य में सुधार है। दिमाग में जमा खून के थक्के खत्म होने में समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed