फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shailesh matiyani award to teachers.

26 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

Wed, 24 Feb 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Feb 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
shailesh matiyani award to teachers.

शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य पर मिलने वाले शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2014 घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


12 माध्यमिक और इतने ही बेसिक के शिक्षक शामिल हैं। एक पुरस्कार डायट प्रवक्ता और एक संस्कृत शिक्षा के शिक्षक को दिया जाएगा। शिक्षकों को 25 फरवरी को मुख्यमंत्री अपने आवास में पुरस्कृत करेंगे। पुरस्कार के रूप में शिक्षकों को दस हजार रुपये नगद धनराशि, प्रशस्ति-पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा। वहीं उन्हें दो साल की सेवा का विस्तार मिलेगा।

डायट से बड़कोट, उत्तरकाशी के डायट प्रवक्ता शौवेंद्र सिंह चौहान और संस्कृत शिक्षा में सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगथ, उत्तरकाशी के शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद जगूड़ी को यह पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन


माध्यमिक के ये शिक्षक होंगे पुरस्कृत
- डा. संजीव सुंद्रीयाल, प्रधानाध्यापक राउमावि राजबाट पौड़ी।
- रघुवीर सिंह पंवार, प्रवक्ता जीआईसी रामाश्रम रुद्रप्रयाग।
- राजपाल सिंह, प्रवक्ता जीआईसी गंगोरी, उत्तरकाशी।
- ज्योति प्रकाश जगूड़ी, प्रवक्ता गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज देहरादून।
- अलख नारायण दुबे, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगर, टिहरी गढ़वाल।
- अमर सिंह बिष्ट, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनघट, अल्मोड़ा।
- नंदन सिंह अल्मिया, इंटर कालेज कागरीगोल बागेश्वर।
- डा. इंद्रसेन यादव सहायक अध्यापक जीआईसी मंच चंपावत।
- प्रेमलता आर्य, प्रधानाचार्य जीजीआईसी दौलिया हल्द्वानी नैनीताल।
- लक्ष्मी वल्दिया, जीजीआईसी एचोंली, पिथौरागढ़।
- डा. शीतल प्रसाद मिश्र, प्रवक्ता जीआईसी शांतिपुरी, ऊधमसिंह नगर।

बेसिक के शिक्षक
गीता जोशी, सहायक अध्यापिका अल्मोड़ा, शहाना बानो बागेश्वर, दीपक सिंह फर्त्याल ऊधमसिंह नगर, कमल चंद भट्ट नैनीताल, पुष्कर राम टम्टा पिथौरागढ़, महेशानंद पौड़ी, बंशीधर गौड़ रुद्रप्रयाग, ध्यान सिंह उत्तरकाशी, कल्पना बिष्ट देहरादून, भाग चंद लाल केशवानी चमोली, कुसुम उनियाल टिहरी, सरला हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed