{"_id":"cf11ce250326061e1a2da424a18f3a2e","slug":"shaila-rani-praises-uttarakhand-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले शैला के सुर, करने लगीं सरकार की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले शैला के सुर, करने लगीं सरकार की तारीफ
अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
Updated Wed, 03 Sep 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
अपनी ही पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाने वाली संसदीय सचिव एवं केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने अब पलटी मार ली है।
विज्ञापन
सुर बदलते हुए शैलारानी ने कहा कि आपदा प्रभावितों को बेहतर सुविधाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं बना रही हैं।
कहा कि इसी माह अगस्त्यमुनि में कार्यक्रम आयोजित कर जिला स्तरीय अधिकारियों के सम्मुख प्रभावितों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों को सरकार हर संभव सहायता देगी।
सरकार की योजनाओं का गुणगान
जिला खेल विभाग सभागार में केदारनाथ आपदा मृतक आश्रितों की बैठक में संसदीय सचिव ने कहा कि सरकार ने मृतक आश्रितों को सात लाख प्रति आश्रित दिए हैं।
इसके साथ ही रोजगार और आवास उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार कटिबद्ध है। मृतक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बुजुर्गों को आर्थिक सहायता की मांग
बैठक में मृतक आश्रितों ने अपनी समस्याएं रखीं। केदारनाथ आपदा में अपनी संतान खो चुके वृद्ध परिजनों ने उन्हें भी आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई जिस पर विधायक ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बैठक में मृतक आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए मृतक आश्रित समिति गठित की गई। इसमें संदीप भट्ट अध्यक्ष, राजेश्वरी उपाध्यक्ष, प्रदीप पुष्पवाण कोषाध्यक्ष और कुलदीप रावत व रेखा मंत्री चुनी गई।
संसदीय सचिव ने समिति से निरंतर मृतक आश्रितों से संपर्क कर उनकी समस्याओं के संबंध में अवगत कराने को कहा। इस मौके पर ऊखीमठ के प्रमुख संत लाल, अवतार सिंह, बृजमोहन सिंह रावत आदि उपस्थित थे।