{"_id":"5b1beec84f1c1bda6e8b72e7","slug":"shahid-kapoor-and-shraddha-kapoor-song-shooting-in-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच श्रद्धा-शाहिद ने किया रोमांटिक डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच श्रद्धा-शाहिद ने किया रोमांटिक डांस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच शनिवार को फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग बौराड़ी स्टेडियम में हुई।
विज्ञापन
अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बीच ‘आओ डेटिंग-डेटिंग खेलें’ एक रोमांटिक गाना शूट किया गया। शूटिंग के लिए बौराड़ी स्टेडियम में फिल्म यूनिट ने ट्रेड फेयर का सेट भी तैयार किया है। इस दौरान दोनों स्टार को देखने के लिए प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा।
शनिवार को बौराड़ी स्टेडियम में निर्देशक श्रीनारायण सिंह की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग हुई। अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पर रोमांटिक गाना फिल्माया गया।
विज्ञापन
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इस दौरान दोनों को डांस स्टेप भी सिखाए। शूटिंग में कई स्थानीय लोगों को भी अदाकारी का मौका दिया गया। स्टेडियम में फिल्म यूनिट ने ट्रेड फेयर का सेट तैयार किया हुआ है, जहां पर लोग खरीददारी करते नजर आए। बारिश के चलते शूटिंग बीच-बीच में रोकनी भी पड़ी। ‘आओ डेटिंग-डेटिंग खेले’ गाने के बोल पर स्थानीय कलाकारों को भी डांस किया।
विज्ञापन