फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shahi snaan in haridwar ardhkumbh.

हरिद्वार अर्धकुंभ में अखाड़े शुरू करेंगे नई परंपरा

Thu, 30 Apr 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 30 Apr 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
shahi snaan in haridwar ardhkumbh.

अगले साल हरिद्वार में होने वाले अर्द्धकुंभ से एक नई परंपरा प्रारंभ करने का रास्ता साफ हो गया है। मेला प्रशासन ने संतों की मांग पर अर्द्धकुंभ पर शाही स्नान की तैयारी शुरू कर दी है। मेला डीआईजी ने जूना अखाड़े जाकर सभी संतों से स्नान के बारे में पूरी जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हरिद्वार अर्द्धकुंभ पर संतों की कोई भी गतिविधियां नहीं रहती हैं। इसके विपरीत प्रयाग में अर्द्धकुंभ पर सभी शाही स्नान होते हैं।

कुछ समय से संत यह सवाल उठाते आए हैं कि एक स्नान कर हरिद्वार अर्द्धकुंभ को भी संतों की विरासत से जोड़ दिया जाए। सात अखाड़ों की संन्यास परिषद इस पर पहले ही सहमत थी। लेकिन कुछ अखाड़ों से सहमति न मिल पाने के चलते । बाद में अन्य छह अखाड़ों ने भी सहमति प्रदान कर दी।

विज्ञापन

सभी अखाड़े एक साथ करेंगे शाही स्नान

shahi snaan in haridwar ardhkumbh.

अखाड़ों ने तय कर लिया है कि महाशिवरात्रि के दिन होने वाले अर्द्धकुंभ स्नान पर कनखल चौक से हरकी पैड़ी तक शाही जुलूस निकाला जाएगा। सभी अखाड़ों के संत अलग-अलग समय के बजाए एक साथ स्नान करेंगे।

मेला डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने हरिद्वार की अधिष्ठात्री मायादेवी का पूजन करने के बाद जूना अखाड़े जाकर सभी अखाड़ा प्रतिनिधियों से स्नान के कार्यक्रम की जानकारी ली। चूंकि यह परंपरा पहली बार शुरू होगी, अत: इसे संतों के भीतरी जोड़ घटाव से अलग रखने का फैसला किया गया।

बैठक की जानकारी देते हुए अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने बताया कि इस संबंध में अखाड़ों के साथ और विस्तार से बात होगी। संतों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी यात्रियों को आकर्षित करने वाली परंपरा के बारे में वार्ता करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed