फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shaheed memorial in Chakrata is in bad shape

चकराता स्थित शहीद स्मारक बदहाल

Tue, 24 Dec 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shaheed memorial in Chakrata is in bad shape
बदहाल पड़ा चकराता स्थित शहीद स्मारक। - फोटो : VIKAS NAGAR
छावनी बाजार क्षेत्र में शहीदों की स्मृति में बनाया गया स्मारक इन दिनों बदहाली पर आंसू बहा रहा है। न तो छावनी और न ही तहसील और ब्लॉक प्रशासन इसकी सुध ले रहे हैं। स्मारक के आसपास का पूरा इलाका अतिक्रमण की जद में है। स्मारक के आसपास गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन

आजादी के बाद छावनी बाजार स्थित शहीद चौक पर देश की रक्षा में शहीद जवानों की याद में स्मारक की स्थापना की गई थी। इसकी देखरेख का जिम्मा तहसील, छावनी और ब्लॉक प्रशासन के पास है। लेकिन, वर्तमान में तीनों ही विभागों ने इसे भगवान भरोसे छोड़ दिया है। छावनी बाजार में रोजाना साफ-सफाई की जाती है, लेकिन कर्मचारी कभी भी स्मारक के आसपास सफाई नहीं करते। पूरा स्मारक अतिक्रमण की जद में है। स्मारक के आसपास लोग फड़ और रेहड़ी भी लगाते हैं।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, संयम जैन, साकेत माहेश्वरी का कहना है कि पूर्व में भी व्यापार मंडल चकराता ने अपने खर्चे पर स्मारक की ग्रिल गेट का रंग-रोगन कराया था। कहा कि शहीद स्मारक की उपेक्षा सीधे-सीधे शहीदों का अपमान है। स्मारक के ऊपर की गई पेटिंग और नाम जगह-जगह से मिटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तहसीलदार केएस नेगी ने कहा कि मामले में गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाएगी। छावनी परिषद के साथ वार्ता कर शहीद स्मारक के आसपास सफाई कराई जाएगी। अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed