फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shah attack on congress in uttarakhand.

हम 2019 में देंगे पाई-पाई का हिसाब, अभी राहुल बताएं: शाह

Fri, 10 Feb 2017 06:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, काशीपुर/बागेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, काशीपुर/बागेश्वर Updated Fri, 10 Feb 2017 06:57 AM IST
विज्ञापन
shah attack on congress in uttarakhand.
अमित शाह - फोटो : AmarUjala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को काशीपुर, बागेश्वर और कपकोट के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की रावत सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि उत्तराखंड का विकास तब तक संभव नहीं जब तक कि यहां भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश सरकार ने विकास से भटका कर प्रदेश को भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से पूरी तरह गर्त में धकेल दिया है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से डरकर हरीश रावत सरकार ने विकास को रोका है। उन्होंने उत्तराखंड का भाग्य बदलने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उदयराज इंटर कॉलेज के मैदान में पार्टी प्रत्याशी हरभजन सिंह चीमा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राहुल जनसभाओं में पीएम मोदी से ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धि पूछ रहे हैं। जब 2019 में हम आएंगे तो पाई पाई का हिसाब देंगे।

'10 दिन में लिया उड़ी हमले का जवाब'

shah attack on congress in uttarakhand.
जनता को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह - फोटो : अमर उजाला

शाह ने कहा कि 60 साल देश में राहुल के परिवार की सरकार रही, इसलिए राहुल देवभूमि की जनता को बताएं कि उन्होंने क्या किया। ऐसा पीएम दिया, जिसे 10 साल तक देश की जनता सुनने को तरस गई। भाजपा ने बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया और ऐसी सरकार दी, जिस पर विरोधी ढाई साल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके।

उन्होंने केंद्र की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में 90 से अधिक योजनाएं लागू की गई हैं। 2 करोड़ से ज्यादा परिवारों को गैस चूल्हे दिए गए हैं। 40 साल से उठ रही वन रैंक, वन पेंशन की मांग को एक साल में पूरा किया। कहा कि पाकिस्तान गोली का जवाब गोले से दिया जाता है।

शाह ने कहा कि मनमोहन सरकार में सीमा पर जवानों के सिर काटकर पाकिस्तान ले जाए गए, लेकिन मोदी सरकार के समय उरी कैंप में आतंकी हमला हुआ तो 10 दिन में ही सर्जिकल स्ट्राइक से उसका जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि अटल ने उत्तराखंड बनाया और मोदी जी इसे संवारेंगे। मोदी उत्तराखंड को मॉडल राज्य बनाना चाहते हैं।

'टीवी पर विधायकों की खरीददारी करने वाला पहला CM देखा'

shah attack on congress in uttarakhand.
सीएम हरीश रावत के स्टिंग पर साधा निशाना - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस ने उत्तराखंड का विरोध किया था। कहा कि टेलीविजन पर विधायकों की खरीददारी करने वाला पहला मुख्यमंत्री उन्होंने उत्तराखंड में ही देखा। ऐसे व्यक्ति को सीएम रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत एंड कंपनी विकास को बाधित कर रही है।

कहा कि प्रदेश की जनता ने पांच सांसद चुनकर संसद में भेजे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर जनता दूसरा इंजन भी देगी तो केंद्र और राज्य सरकार डबल इंजन से उत्तराखंड का विकास करेगी।

उन्होंने जनता से चीमा को जिताने और दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, नरेंद्र मानस, राजेश कुमार सहित अनेक मौजूद रहे।

'कांग्रेसी के घर से निकलता है जनता के लिए भेजा चावल'

shah attack on congress in uttarakhand.
अमित शाह - फोटो : AmarUjala

बागेश्वर में पार्टी प्रत्याशी चंदन दास और कपकोट के प्रत्याशी बलवंत सिंह भौर्याल के पक्ष में आयोजित जनसभा में शाह ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का पता इसी से चलता है कि यहां की जनता के लिए भेजा गया चावल एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर से निकलता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन को अधिक गति मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 12 हजार करोड़ की 900 किमी लंबी ऑलवेदर रोड का भूमि पूजन किया, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने धन्यवाद के दो शब्द तक नहीं कहे।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जड़ी-बूटी प्रचुर मात्रा में है।

सरकार चाहे तो इससे पहाड़ी राज्य के किसान को समृद्ध बना सकती है, परंतु कांग्रेस विकास के नाम पर कुछ नहीं कर पाई। प्रदेश में बेरोजगारी, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार ही छाया है। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने भी दोनों जगहों पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर बांध के निर्माण के साथ ही पहाड़ को रेल लाइन से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed