फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shades of folk culture seen in Nunai fair

नुणाई मेले में दिखे लोक संस्कृति के रंग

Wed, 07 Aug 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shades of folk culture seen in Nunai fair
मानथात में आयोजित नुणाई मेले में उमड़े लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
लाखामंडल क्षेत्र के भटाड़ मानथात में मंगलवार को आयोजित नुणाई मेले में लोक संस्कृति की मनमोहक छटा देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पारंपरिक गीतों पर सामूहिक रूप से झैंता, रासो और पांडव नृत्य की प्रस्तुति दी। हरे भरे मैदान के बीच में लगे स्टॉलों में लोगों ने जमकर खरीददारी की। देर शाम तक मेले की रंगत बनी रही। इससे पूर्व लोगों ने कुल देवता की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

हर साल भटाड़ मानथात में सावन महीने में नुणाई पर्व का आयोजन किया जाता है। इस मेले में खत बौंदूर के 24 गांव के लोग हिस्सा लेते हैं। साथ ही गढ़वाल, हिमाचल प्रदेेश, जौनपुर क्षेत्र से भी लोग मेले में प्रतिभाग करने आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में संसाधनों के अभाव में ग्रीष्मकाल शुरू होते ही स्थानीय लोग अपने मवेशियों को चराने के लिए डांडा अणयाति, खंडबा बुुग्याल की तरफ चले जाते थे, जो सावन मास में वापस लौटते थे। उन्हीं भेड़ पालकों के लौटने की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है, लेकिन अब यह त्योहार संस्कृति का एक हिस्सा बन गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीण आटे और गुड़ से रोट तैयार करते हैं। इस रोट को स्थानीय भाषा से सेरूवा कहते हैं। स्थानीय निवासी 75 वर्षीय वीर सिंह चौहान ने बताया कि आटे और गुड़ से बने सैरूवा को काट कर सबसे पहले भेड़ पालकों को खिलाया जाता था। अजब सिंह, वीरेंद्र पंवार, सरदार सिंह पंवार, रजनीश पंवार आदि का कहना है कि अब यह मेला पलायन रोकने का एक जरिया भी बन गया है। इस मेले में हिस्सा लेने के लिए सुहागिन महिलाएं भी गांव आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed