फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SFA: Him Jyothi and Vantage Hall in finals of football

हिम ज्योति स्कूल और वेनटेज हॉल स्कूल ने फुटबॉल फाइनल में बनाई जगह

Fri, 13 May 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
SFA: Him Jyothi and Vantage Hall in finals of football
एसएफए द्वारा आयोजित विभिन्न खेलों के तहत फुटबाल मैच में गोल करने के लिए बॉल पर भिड़ती खिलाड़ी।---स? - फोटो : DEHRADUN
ओलंपिक की तर्ज पर देहरादून में पहली बार स्कूली स्तर पर आयोजित की जा रही एसएफए (स्पोर्ट्स फॉर ऑल) चैंपियनशिप उत्तराखंड-2022 के आठवें दिन बृहस्पतिवार को भी पदक पाने के लिए खिलाड़ियों के बीच जोर आजमाइश देखने को मिली। हरिद्वार स्थित पतंजलि गुरुकुलम 30 स्वर्ण, 33 रजत और 20 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। चैंपियनशिप का अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन

पदक बटोरने के मामले में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल 24 स्वर्ण, 24 रजत पदक और 22 कांस्य पदक अर्जित कर दूसरे स्थान पर काबिज है, जबकि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज 24 स्वर्ण, 20 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। उधर, बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड मल्टी पर्सस हाल में अंडर 17 कबड्डी मुकाबलों में केंद्रीय विद्यालय आईआईपी ने द्रोण पब्लिक स्कूल पर 55-47 के अंतर से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश पाया। एक अन्य मैच में एनकेबी पब्लिक स्कूल ने स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 54-8 के अंतर से पटकनी दी।
विज्ञापन

लड़कियों के फुटबाल मुकाबलों में अंडर-18 आयु वर्ग में हिम ज्योति स्कूल ने राजा राम मोहन राय स्कूल को 7-0 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। हिम ज्योति स्कूल और वेनटेज हाल स्कूल के बीच आज फुटबाल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उधर, बैडमिंटन मुकाबलों में अंडर-13 आयु वर्ग में कैंब्रियन हॉल स्कूल के हितेश बिष्ट ने ख्रिस्त ज्योति एकेडमी के अर्चित रावत को एक रोचक मुकाबले में 21-19 से हराया, जबकि एक अन्य मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय आईआईपी के रिशांत पुरोहित ने दून इंटरनेशनल स्कूल के ध्रुव कांत को 21-18 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड मैदान में ही आयोजित जूडो प्रतियोगिता में लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग में 36 किलो भार वर्ग में सैपियंस स्कूल की आयुषि रावत ने पेस्लवीड स्कूल की अक्षिता को हराया, जबकि 40 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीराम सेंटिनियल स्कूल की तनिष्का पाल ने खुशी नारंग को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सैपियंस स्कूल की कृतिका राय ने पेस्ल वीड स्कूल की अवंतिका सिंह को हराकर 44 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed