फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual assault with Girl student after kidnapped from house in roorkee

रुड़की: देर रात घर से अपहरण कर नाबालिग संग किया दुष्कर्म, खेत में बेहोश पड़ी मिली मासूम

Mon, 08 Apr 2019 06:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Apr 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Sexual assault with Girl student after kidnapped from house in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

घर में सो रही एक कक्षा आठ की छात्रा का बाइक सवार तीन युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा बेहोशी हालत में एक खेत में पड़ी मिली।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो और दो अन्य युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की छात्रा अपने घर में सो रही थी। गर्मी अधिक होने के कारण परिजनों ने घर के दरवाजे बंद नहीं किए थे। आरोप है कि देर रात बाइक सवार तीन युवक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे बाइक पर ले जाने लगे। इस बीच छात्रा की मां की आंख खुल गई और बेटी को बाइक पर ले जाते देख उसने शोर मचाया। 

शोर सुनकर परिवार के लोग भी जाग गए और बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। करीब दो घंटे तलाशने के बाद छात्रा गांव के नजदीक रेलवे लाइन किनारे एक खाली खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।

परिजन उसे उठाकर घर गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। छात्रा के होश में आने पर पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। जहां छात्रा ने बताया कि एक युवक को वह पहचानती है, जबकि दो अन्य युवक को वह नहीं जानती है।

पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जितेंद्र उर्फ पंकज के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो समेत दो, अन्य के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जबकि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed