मारने की धमकी देकर महीनों तक लूटता रहा नाबालिग छात्रा की अस्मत, गर्भवती होने पर सामने आई हकीकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत गांव में 9वीं कक्षा की 14 वर्षीय दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित छात्रा की लंबे समय से अस्मत लूट रहा था।
इस कारण पीड़िता परिजनों को कुछ नहीं बता सकी, लेकिन कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो उसके तीन माह से गर्भवती होने का खुलासा हुआ। आरोपी बालिग है और वह दिल्ली में नौकरी करता है।
छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष ने ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर महिला सेल में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक तीन-चार माह पहले घटना के दिन वह लोग पास के गांव में चल रहे किसी समारोह में भाग लेने गए थे।
पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज
इसी का फायदा उठाते हुए दिल्ली में नौकरी करने वाले गांव के ही एक युवक ने उनके घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म किया। उसने छात्रा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और बाद में कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के दिन से ही छात्रा गुमसुम रहने लगी थी और उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था।
पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग उठाई। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के अनुसार, मामले की जांच महिला सेल की ओर से की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पंचेश्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।