शादी से एक दिन पहले क्लर्क पर लगा दुष्कर्म का इल्जाम तो युवती पक्ष ने उठाया ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पिरान कलियर नगर पंचायत में तैनात क्लर्क के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, रविवार को आरोपी की शादी थी, लेकिन मामले की जानकारी मिलने पर युवती पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर शिवाजी नगर ढंडेरा निवासी एवं पिरान कलियर नगर पंचायत में क्लर्क के पद पर तैनात जितेंद्र पुरी पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
युवती ने आरोप लगाया कि पुरी ने उसके साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाए थे। इस बीच उसकी शादी सहारनपुर के एक गांव निवासी युवती से तय हो गई थी।
उसने युवक से इसकी जानकारी ली तो उसने बात करने से इनकार कर दिया। युवती ने बताया था कि 27 जनवरी को उसकी शादी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद जितेंद्र पुरी के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी घर से फरार
मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी घर से फरार हो गया था। इसकी जानकारी सहारनपुर निवासी युवती पक्ष को मिली तो वे शनिवार रात कोतवाली पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली।
पूरा मामला पता चलने के बाद युवती पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और युवक के परिजनों से अब तक खर्च हुए दस लाख रुपये वापस मांगे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जितेंद्र पुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।