{"_id":"5c319235bdec22570921116a","slug":"seventh-pay-scales-apply-in-uttarakhand-university-degree-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: विवि-डिग्री कॉलेजों में सातवां वेतनमान लागू, अपर मुख्य सचिव ने जारी किया शासनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: विवि-डिग्री कॉलेजों में सातवां वेतनमान लागू, अपर मुख्य सचिव ने जारी किया शासनादेश
Sun, 06 Jan 2019 11:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षक व कर्मचारियों के लिए सातवां वेतनमान लागू हो गया है। बढ़ा हुआ वेतन सभी को एक जनवरी 2016 से मिलेगा। वेतनमान लागू होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड ने इसके लिए मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
शनिवार को अपर मुख्य सचिव डॉ. रणबीर सिंह ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कुमाऊं विवि, मुक्त विवि, दून विवि, श्रीदेव सुमन विवि, उत्तराखंड आवासीय विवि के साथ ही सभी राजकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में सातवें वेतनमान की सिफारियों यूजीसी के नियमानुसार लागू करने का आदेश जारी कर दिया। बढ़ा हुआ वेतन फरवरी से मिलेगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. विजय पांडेय ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया है।
विज्ञापन
एरियर पर बाद में फैसला
कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन तो फरवरी से मिल जाएगा लेकिन एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2018 तक के एरियर के भुगतान पर बाद में फैसला होगा। आदेश के मुताबिक, पहले छठें वेतन आयोग के एरियर की लंबित धनराशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके बाद वित्त विभाग की सहमति से सातवें वेतनमान के एरियर से संबंधित आदेश जारी होगा।
विज्ञापन