{"_id":"bc09f712535eb8edd8d4f840345a1086","slug":"seven-youth-opens-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी को दरकिनार कर खोल ली अपनी कंपनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी को दरकिनार कर खोल ली अपनी कंपनी
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 Feb 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीए-एमसीए जैसे कोर्स करने के बाद बहुराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी को दरकिनार कर सात युवाओं ने अपनी कंपनी खड़ी कर दी।
विज्ञापन
ढाई साल में ही कंपनी ने 28 हजार से ज्यादा दूनवासियों का भरोसा जीत लिया है। दून के रहने वाले सात युवाओं ने नौ जुलाई-2012 को अपरिस्ट सर्विस पोर्टल प्राइवेट लिमिटेड (यूएसपी) नामक कंपनी की स्थापना की।
इसका मकसद था, लोगों के लिए शॉपिंग डिस्काउंट ऑफर्स का प्लेटफॉर्म तैयार करना। शुरूआत में इन्हें अपने परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन युवाओं ने हौसला नहीं हारा।
विज्ञापन
आफिस दर आफिस, शोरूम और मल्टीनेशनल कंपनियों की दून स्थित शाखाओं पर जाकर युवाओं ने पैठ बनाई। टीम सदस्य राहुल भटनागर ने बताया कि शुरू में काफी दिक्कत आई, लेकिन धीरे-धीरे लोगों का भरोसा बनता गया।
विज्ञापन
मार्केटिंग स्ट्रेटजी
शुरुआत में कंपनी ने एक यूएसपी कार्ड लांच किया। पहले इसे मुफ्त में बांटा गया लेकिन अब इसकी कीमत 50 रुपये है। यह कार्ड चार साल तक मान्य होता है। इसके जरिये लोगों कंपनी से जुड़े 45 वेंडरों के पास खास डिस्काउंट मिलता है। शुरुआत में जोड़े गए वेंडरों से कंपनी कमीशन नहीं लेती।
कोई नया वेंडर कंपनी से जुड़ना चाहता है तो वह कूपन बुक के जरिये तीन महीने तक कंपनी से जुड़ सकता है। कंपनी के वेंडरों में कई नामी रेस्टोरेंट, हेयर सैलून से लेकर गेमिंग कंपनियां शामिल हैं। सभी वेंडर युवाओं की कंपनी को उनके इवेंट में आर्थिक सहयोग करते हैं। यहीं से उनकी कमाई होती है।
मोबाइल पर आएगी कंपनी
कंपनी ने यूएसपी मोबाइल ऐप तैयार किया है। जल्द ही इसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यदि कोई अपना यूएसपी कार्ड घर भूल जात है तो इस ऐप की सहायता से ऑफर का लाभ ले सकता है।
अब देंगे नौकरी
कंपनी हर साल उद्यमिता विकास पर कार्यशाला का आयोजन करती है। कंपनी के वेंडर इस आयोजन में आर्थिक सहयोग करते हैं। कंपनी की असल कमाई इसी आयोजन से होती है।
उद्यमिता विकास के लिए यूएसपी ने शिक्षण संस्थानों में अपने स्वैच्छिक कार्यकर्ता बनाए हैं। कंपनी जल्द ही मोबाइल ऐप के लिए इन कार्यकर्ताओं में से ही कुछ को नौकरी देगी।
यूएसपी टीम के सदस्य
- धीरेन चौधरी, एमबीए, बिहाईव कॉलेज
- सौरभ नेलवाल, एमसीए, ग्राफिक एरा विवि
- सौरभ भटनागर, फिजिक्स ऑनर्स, हंसराज कॉलेज, दिल्ली विवि
- योगेश प्रकाश, एमकॉम, डीएवी कॉलेज
- अक्षय आहूजा, बीकॉम, डीएवी कॉलेज
- अमित नौटियाल, बीकॉम, डीएवी कॉलेज
- राहुल भटनागर, एमबीए, पुणे