फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seven people stranded in river ganga.

ऋषिकेश: गंगा में अचानक बढ़ा पानी, टापू में फंसी सात जानें

Fri, 03 Jul 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 03 Jul 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
seven people stranded in river ganga.

तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग टापू में फंसने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और गोताखोरों की मदद से चार घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद सभी सात लोगों को सुरक्षित निकालने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने लोगों को गंगा पार न करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक फक्कड़ बाबा समेत सात लोग बुधवार देर रात गंगा पार कर राजाजी राष्ट्रीय पार्क के जंगल में गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह लौटते समय अचानक जलस्तर बढ़ने से सभी गंगा के बीच बने टापू में फंस गए।
विज्ञापन


सूचना पर जल पुलिस और गोताखोरों की टीम सुबह करीब आठ बजे राफ्ट लेकर गंगा में उतर गई और दोपहर 12 बजे तक सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सभी को सुरक्षित बचाया, पुलिस ने जारी की हिदायत

seven people stranded in river ganga.

टापू पर फंसे इन लोगों में फक्कड़ बाबा संतराम (45) पुत्र अनूप निवासी भोपाल मध्य प्रदेश, बलराम सरन (50) पुत्र स्वामी जानकी सरन निवासी जनकपुरधाम, जिला धनसुपा, नेपाल, नंदलाल (48) पुत्र रामदेव दास निवासी सरायमरी, आजमगढ़ (यूपी) और यहां घूमने आए सूरज (18) पुत्र स्व.अशोक कुमार निवासी शाहजहांपुर (यूपी), रितिक पांडे (13) पुत्र सुधीर पांडे निवासी विजयनगर, लुधियाना (पंजाब), जोनी कुमार (20) पुत्र स्व. राजाराम निवासी हिमरानगंज, जौनपुर (यूपी), भजन (18) पुत्र बिंदेशर निवासी पंडरी, रांची (झारखंड) शामिल थे।

गंगा पार न करने की हिदायत
पुलिस ने घटना से सबक लेते हुए घाट पर विचरने वाले बाबा और युवकों को गंगा पार नहीं जाने की हिदायत दी। बताया कि पहाड़ में लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ रहा है, जिससे जान खतरे में पड़ सकती है। चार दिन पहले भी कुछ लोग जलस्तर बढ़ने पर नदी के बीच बने टापू में फंस गए थे। उन्हें भी पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed