{"_id":"517b4982e736f5f86d3dc281037beeee","slug":"seven-feet-crocodile-found-in-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवर हाउस में घुसा सात फुट का मगरमच्छ, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवर हाउस में घुसा सात फुट का मगरमच्छ, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
Updated Tue, 27 Oct 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के पथरी स्थित पॉवर हाउस परिसर में सात फुट का मगरमच्छ आने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर बाणगंगा में छोड़ा।
विज्ञापन
रेंजर महेश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे सूचना मिली कि पथरी पावर हाउस परिसर में एक मगरमच्छ आया है। तभी टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।
पत्थरों की ओट में था छिपा
मगरमच्छ को देखकर लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई । मगरमच्छ पत्थरों की ढेर की ओट में छिपा था। मगरमच्छ को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मगरमच्छ की लंबाई सात फुट थी। रेंज कार्यालय लाने के बाद उसे बाणगंगा में छोड़ दिया गया। टीम में वन दरोगा ओपी सिंह, खड़क बहादुर, आशुतोष आदि थे।